भुवनेश्वर: ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम छह माओवादी मारे गए. मारे गए माओवादियों में दो महिला नक्सली शामिल हैं. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( अभियान ) आर पी कोचे ने बताया कि दो महिला नक्सलियों सहित चार माओवादी कंधमाल के गोलांकी गांव के सुदुकुंपा जंगल में मारे गए.
Four Naxals killed by Special Operation Group (SOG) personnel in Kandhamal district of #Odisha yesterday, one AK 47 among other arms & ammunition recovered pic.twitter.com/UyYFP0Zcn7
— ANI (@ANI) May 13, 2018
वहीं दो नक्सली बलांगीर जिले के दुदकमल गांव में मारे गए. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और विशेष अभियान समूह के कर्मियों ने सुदुकुंपा जंगल में अभियान शुरू किया था. पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान माओवादियों ने गोलियां चलायी और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की.
Two Naxals killed by security forces in Balangir district of #Odisha, arms & ammunition recovered pic.twitter.com/BLO2sGynpg
— ANI (@ANI) May 13, 2018
मारे गए नक्सियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. इन हथियारों में एके-47 जैसे मॉडर्न हथियारों के साथ-साथ लकड़ी से बनाए गए तीर और विशेष तरह के हथियार शामिल हैं. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने ओडिशा के कांधमाल में एक एनकाउंटर के दौरान 6 नक्सलियों को मार गिराया.
रविवार को ही ओडिशा के बालांगीर जिले में भी सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया, इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. मारे गए नक्सलियों के पास से भी कई सारी बंदूकें और ढेर सारी गोलियों के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.