By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Smriti Irani Says History Created Today Decades Of Strugglecompleted Pm Modi Completed It As Women Reservation Bill Passed
Women Reservation Bill पास होने पर स्मृति ईरानी बोलीं, आज इतिहास रचा गया, दशकों का संघर्ष PM मोदी ने पूरा किया
महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, किसी भी सांसद के लिए संसदीय पारी शुरू करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि वह विधेयक पारित हो जाए, जिसका करोड़ों महिलाएं इंतजार कर रही थीं
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill) पारित होने पर आज कहा, आज छोटी दीवाली है. कल बड़ी दीवाली होगी, आज इतिहास रचा गया है. दशकों का संघर्ष …आज पूरा किया प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया.
लोकसभा में पारित महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा है, “किसी भी सांसद के लिए संसदीय पारी शुरू करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि वह विधेयक पारित हो जाए, जिसका करोड़ों महिलाएं इंतजार कर रही थीं…”
बता दें कि देश की राजनीति पर व्यापक असर डालने की क्षमता वाले ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को लोकसभा ने बुधवार को मंजूरी दे दी जिसमें संसद के निचले सदन और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान शामिल है.
On Women’s Reservation Bill passed in Lok Sabha, Union Women and Child Development Minister Smriti Irani says, ” What a better way to begin Parliamentary innings for any parliamentarian than with the passage of a bill that crores of women were waiting for…” pic.twitter.com/9h8Ny3x8bI
— ANI (@ANI) September 20, 2023
‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ से संबंधित ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर करीब 8 घंटे की चर्चा के बाद लोकसभा ने 2 के मुकाबले 454 वोट से अपनी स्वीकृति दी.
लोकसभा में कांग्रेस, सपा, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने विधेयक का समर्थन किया. हालांकि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने विधेयक का विरोध किया। सदन में ओवैसी समेत एआईएमआईएम के दो सदस्य हैं. विधेयक पारित किए जाने के दौरान सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद थे.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधेयक पर चर्चा की शुरुआत की। राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी समेत कुल 60 सदस्यों ने इस विधेयक पर चर्चा में भाग लिया। इनमें 27 महिला सदस्य शामिल हैं.
Also Read:
-
ड्रम की थाप से सत्ता की कुर्सी तक… कौन हैं साने ताकाइची? फिर से संभालेंगी जापान की कमान, PM मोदी ने भी दी बधाई
-
क्या ट्रेड डील के बाद भी अमेरिका बढ़ा सकता है Tarrif? समझिए भारत-अमेरिका समझौते की ताकत और कमजोरियां
-
दवाइयों से लेकर डायमंड तक... अमेरिका ने किन-किन चीजों पर हटाया टैरिफ? पीयूष गोयल ने बताया
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें