शादी टूटने पर स्मृति के बाद पलाश ने भी किया इंस्टा पोस्ट, लीगल एक्शन लेने की कही बात

Smriti Mandhana Wedding Cancel: पिछले कई हफ्तों से क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी लगातार सुर्खियों में थी. हल्दी और मेहंदी की वायरल तस्वीरों के बाद सभी को उनके बड़े दिन का इंतजार था, लेकिन अब दोनों ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उनकी शादी कैंसिल हो चुकी है.

Published date india.com Published: December 7, 2025 2:24 PM IST
शादी टूटने पर स्मृति के बाद पलाश ने भी किया इंस्टा पोस्ट, लीगल एक्शन लेने की कही बात
फाइल फोटो

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Cancel: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. पिछले कई महीनों से दोनों की शादी की तैयारियों और प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन अब स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने खुद पोस्ट साझा कर साफ कर दिया है कि उनकी शादी आधिकारिक रूप से रद्द हो चुकी है.

पहले स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बीते कुछ हफ्तों में उनकी निजी जिंदगी को लेकर बहुत अफवाहें फैलीं और कई तरह के अंदाजे लगाए गए.

स्मृति मंधाना ने पोस्ट में कही ये बात

उन्होंने कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखना पसंद करती हैं, लेकिन हालात को देखते हुए इस मामले पर बोलना जरूरी हो गया. स्मृति ने स्पष्ट किया, “मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि हमारी शादी कैंसिल हो चुकी है. मैं चाहती हूं कि इस मसले को अब यहीं खत्म माना जाए और सभी लोग दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें.”

उन्होंने आगे लिखा कि वह अपने जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य, देश का प्रतिनिधित्व करने पर लगातार फोकस बनाए रखना चाहती हैं. उनका कहना है कि भारत के लिए खेलना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वह आगे भी टीम इंडिया के लिए ट्रॉफियां जीतने का जुनून बनाए रखेंगी.

पलाश मुच्छल ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

स्मृति के पोस्ट के कुछ देर बाद म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया साझा की. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है और वह किसी भी तरह की नकारात्मकता से दूरी बनाना चाहते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पलाश ने लिखा, “मेरे बारे में बेसलेस अफवाहें फैलते देखना बेहद दुखद रहा. यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था, लेकिन मैं इसे गरिमा के साथ संभालूंगा.” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो लोग गलत, मानहानि करने वाली खबरें फैलाएंगे, उनकी टीम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. पलाश ने इस कठिन समय में उनका साथ देने वाले लोगों को दिल से धन्यवाद कहा.

प्री-वेडिंग फंक्शन्स के बाद आई थी शादी टलने की खबर

जानकारी के मुताबिक, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी. इसके लिए तैयारियां भी जोरों पर थीं. हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. लेकिन इसी दौरान स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई.

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर शादी को पोस्टपोन करने का फैसला किया. इसी बीच सोशल मीडिया पर पलाश पर चीटिंग के आरोप भी लगाए गए, जिन पर अब उन्होंने प्रतिक्रिया दी है.

फैंस के लिए बड़ा झटका

स्मृति और पलाश दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं. इनके रिश्ते को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे और उनकी शादी को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं. ऐसे में शादी टूटने की खबर ने उनके समर्थकों को निराश किया है. हालांकि, दोनों ने ही अपने पोस्ट में एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताया और लोगों से अपील की कि अफवाहें फैलाने से बचें तथा परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.