भारतीय कानून के सामने झुका एलन मस्क का 'एक्स', ग्रोक एआई की गलती मानी, अश्लील सामग्री को प्लेटफार्म से हटाया

लगभग 3500 सामग्री ब्लॉक की गयी है और 600 से अधिक खाते हटाए गए हैं. ‘एक्स’ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और कहा है कि वह भारतीय कानूनों का पालन करेगा.

Published date india.com Published: January 11, 2026 1:15 PM IST
भारतीय कानून के सामने झुका एलन मस्क का 'एक्स', ग्रोक एआई की गलती मानी, अश्लील सामग्री को प्लेटफार्म से हटाया

भारत सरकार के कड़े रुख के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने अपनी गलती मान ली है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफार्म एक्स को ग्रोक एआई के अश्लील सामग्री मुद्दे पर चेतावनी दिए जाने के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. एक्स ने आश्वासन दिया है कि वह भारतीय कानूनों का पालन करेगी.

सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि लगभग 3500 सामग्री ब्लॉक की गयी है और 600 से अधिक खाते हटाए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, ‘एक्स’ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और कहा है कि वह भारतीय कानूनों का पालन करेगा. साथ ही यह भी कहा है कि भविष्य में यह मंच अश्लील तस्वीरें बनाने की अनुमति नहीं देगा.

क्या था मामला?

भारत सरकार को यह शिकायत मिली थी कि एक्स की एआई सर्विस ग्रोक लोगों की अश्लील तस्वीरें बना कर आसानी से मुहैया करा रहा है. इसे रोकने को लेकर दिए गए जवाब को सरकार ने अपर्याप्त पाया था. बाद में सरकार ने ‘एक्स’ से ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री पर की गई विशिष्ट कार्रवाई और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों सहित विस्तृत जानकारी मांगी थी.

पहला नोटिस जारी होने के बाद अपने जवाब में ‘एक्स’ ने भ्रामक पोस्ट और गैर-सहमति से प्राप्त यौन उत्तेजक तस्वीरों से संबंधित पोस्ट के मामले में अपने द्वारा अपनाई जाने वाली सख्त सामग्री हटाने की नीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की थी. हालांकि जवाब लंबा और विस्तृत था लेकिन इसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां छूट गई थीं.

ग्रोक एआई की अश्लील सामग्री के मुद्दे पर की गई कार्रवाई और भविष्य में इसे रोकने के उपायों के बारे में साफ जानकारी नहीं दी गई थी. दो जनवरी को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘ग्रोक’ और अन्य उपकरणों जैसी एआई-आधारित सेवाओं के दुरुपयोग के माध्यम से उत्पन्न की जा रही अश्लील और यौन सामग्री के संबंध में ‘एक्स. को कड़ी चेतावनी जारी की थी

इस सोशल मीडिया मंच के ‘सेफ्टी’ हैंडल ने पिछले रविवार को कहा कि वह अपने मंच पर अवैध सामग्री, जिसमें बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) भी शामिल है, के खिलाफ कार्रवाई करता है. इसके तहत ऐसी सामग्री को हटाना, खातों को स्थायी रूप से निलंबित करना और आवश्यकतानुसार स्थानीय सरकारों एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम करना शामिल है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘एक्स’ ने अवैध सामग्री पर मस्क के रुख को दोहराते हुए कहा था कि ग्रोक का उपयोग करके या उससे अवैध सामग्री बनवाने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे जो कि अवैध सामग्री अपलोड करने पर भुगतने पड़ते हैं.

(इनपुट- एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.