live

Surya Grahan 2025 Live: शुरू हुआ साल का दूसरा सूर्यग्रहण, 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा असर, जानें ताजा अपडेट्स

Surya Grahan 2025 Live Updates 21 September: साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है. खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए ये घटना बेहद दिलचस्प होने वाली है. यहां जानिए इससे जुड़े ताजा अपडेट्स..

Published date india.com Updated: September 22, 2025 12:21 AM IST
Surya Grahan 2025 Live: शुरू हुआ साल का दूसरा सूर्यग्रहण, 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा असर, जानें ताजा अपडेट्स

Surya Grahan 2025 Live Updates 21 September: साल 2025 की खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए 21 सितंबर का दिन काफी खास होने जा रहा है, क्योंकि इसी दिन वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा. यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार 21 सितंबर की रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. इस तरह यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा.

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? (Surya Grahan Where To Watch)

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन दुनिया के कुछ भागों जैसे अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड, दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ क्षेत्रों में यह दृश्य होगा. भारत में दृश्य न होने के कारण सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय प्रभाव सभी 12 राशियों पर अवश्य पड़ेगा. यहां लीजिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी सभी अपडेट. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. India.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Live Updates

  • Sep 22, 2025 12:19 AM IST

    21 सितंबर को रात 10 बजकर 50 मिनट पर लगा ग्रहण. 22 सितंबर को 3 बजकर 32 बजे समाप्त होगा. ये ग्रहण रात में लगने के कारण भारत में नहीं दिखेगा.

  • Sep 21, 2025 11:50 PM IST

    सूर्य ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को चना, गेहूं, गुड़, दाल, लाल वस्त्र और तांबे के बर्तन दान करना शुभ माना जाता है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली आती है.

  • Sep 21, 2025 11:15 PM IST
    सूर्यग्रहण को लाइव देखने के लिए आप Timeanddate.com की वेबसाइट/YouTube चैनल पर जा सकते हैं. इसके अलावा कई न्यूज चैनल भी इसके लाइव दिखाएंगे.
  • Sep 21, 2025 11:06 PM IST

    साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में रात 10:59 बजे शुरू हुआ. इसका पीक 22 सितंबर को रात 1:11 बजे होगा और ग्रहण रात 3:32 बजे समाप्त होगा.

  • Sep 21, 2025 10:19 PM IST

    हिंदू पंचांग और ज्योतिष के अनुसार, 127 साल बाद ऐसा हुआ है कि पितृपक्ष के दौरान चंद्र ग्रहण के ठीक बाद सूर्य ग्रहण लगेगा.

  • Sep 21, 2025 9:55 PM IST

    सूर्य ग्रहण का शानदार नजारा कई जगहों से देखा जा सकेगा. रॉस सागर, अंटार्कटिका में सूर्य का करीब 86% हिस्सा ढका दिखेगा. वहीं, दक्षिणी न्यूजीलैंड के डुनेडिन में सुबह 6:27 बजे (NZST) सूर्योदय के साथ ही ग्रहण शुरू होगा और लगभग 40 मिनट बाद सूर्य का 72% भाग ढका नजर आएगा.

  • सूर्य ग्रहण देखने के लिए पिनहोल प्रोजेक्शन या पानी में पड़ने वाले प्रतिबिंब जैसी सुरक्षित वैज्ञानिक विधियों का उपयोग करें. मोबाइल से सीधे सूर्य की फोटो या वीडियो न लें, इससे मोबाइल का सेंसर खराब हो सकता है. बच्चों और बुजुर्गों को ग्रहण अकेले देखने न दें, हमेशा किसी बड़े की देखरेख में ही दिखाएँ.

  • Sep 21, 2025 8:50 PM IST

    कब और किस-किस जगह दिखेगा सूर्यग्रहण?

    ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में सूर्योदय सुबह 6:10 बजे (NZST) होगा और सूर्य आंशिक रूप से ढका नजर आएगा. फिजी और टोंगा में छोटा आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा. वहीं, होबार्ट, ऑस्ट्रेलिया में सूर्योदय के तुरंत बाद सुबह 6:00 बजे (AEST) लगभग 3% सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा,

  • Sep 21, 2025 7:54 PM IST

    ग्रहण के दौरान क्या असर पड़ता है?

    ग्रहण के दौरान अचानक अंधकार से तापमान और हवा में हल्का बदलाव महसूस होता है, लेकिन आज का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए ऐसे बदलाव की उम्मीद नहीं है.

  • Sep 21, 2025 7:28 PM IST

    भारत और उत्तरी गोलार्ध के अधिकांश हिस्सों में यह आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा. भारत क अलावा ये ग्रहण पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, दक्षिण और उत्तरी अमेरिका के लोग इसे बिल्कुल भी नहीं देख पाएंगे.

  • About the Author

    Gaurav Barar

    Gaurav Barar

    गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें

    Also Read:

    ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

    Topics

    By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.