
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Somnath Swabhiman Parv: गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है. 11 जनवरी तक चलने वाले पर्व में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है.इसी कड़ी में शुक्रवार को 500 से अधिक साधु संतों ने डाक डमरू बजाकर शौर्य यात्रा निकाली. साधुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के नारों ने सोमनाथ मंदिर में भक्तिमय माहौल बना दिया. गिरनार तीर्थस्थल से शुक्रवार को बड़ी संख्या में साधु-संत भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे. सोमनाथ के शंख चौक से मंदिर तक साधु-संत की शौर्य यात्रा में डमरू की ध्वनि गूंज रही थी. इसी बीच, राज्य के सामाजिक और न्याय अधिकारिता मंत्री प्रद्युम्न वाजा और सांसद राजेश चुडासमा समेत कई लोग संतों की शौर्य रैली में शामिल हुए.
इस मौके पर साधु पियुदान गढ़वी ने कहा कि यह गुजरात का बेहद अनोखा पर्व है, जो इस समय सोमनाथ में मनाया जा रहा है. यहां शौर्य यात्रा निकाली गई थी. 11 जनवरी तक यहां भजन और ‘ओंकार’ जाप के साथ सभी को आस्था से जोड़ने का कार्य चल रहा है.उन्होंने बताया कि यहां संतों की उपस्थिति है और शौर्य गाथा का गायन होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म सबसे अलग है. यह सभी को अपने साथ लेकर चलता है. हमारे जैसा धर्म कोई नहीं हो सकता है.

महंत भारद्वाज नंद गिरी महाराज ने कहा कि सोमनाथ में ‘मिनी कुंभ’ जैसा माहौल है. यहां ‘सोमनाथ स्वाभिमान’ पर्व मनाया जा रहा है. हजारों पंडित और साधु-संत कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है. सोमनाथ मंदिर पर बार-बार हमले हुए, लेकिन यह मंदिर बार-बार उठ खड़ा हुआ. वर्तमान में हिंदुत्ववादी सरकार का समय है. आज हम कह सकते हैं कि भारत ‘हिंदू राष्ट्र’ बनने के लिए तैयार है. मालूम हो कि सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले के एक हजार साल होने पर यह ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है. 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को सोमनाथ पहुंचेंगे और रात 8 बजे मंदिर में आयोजित ‘ओमकार मंत्र’ जाप में हिस्सा लेंगे. इस दौरान PM मोदी सोमनाथ मंदिर में आयोजित भव्य ‘ड्रोन शो’ भी देखेंगे. रात में वह सोमनाथ में ही रुकेंगे. इसके बाद 11 जनवरी की सुबह सुबह 9:45 बजे वह ‘शौर्य यात्रा’ में शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे. 11 बजे वह सोमनाथ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर राजकोट निकल जाएंगे.
राजकोट में दोपहर 2 बजे PM मोदी ‘रीजनल वाइब्रेंट समिट’ का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह शाम 5:15 बजे अहमदाबाद में मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर संपन्न होगा.पीएम मोदी रात्रि विश्राम गांधीनगर के राजभवन में करेंगे. फिर 12 जनवरी को सुबह 9:30 बजे साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे. इसके बाद वह सुबह 10 बजे साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव'(International Kite Festival) में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह सुबह सवा 11 बजे गांधीनगर में जर्मनी के चांसलर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
(इनपुट: IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.