सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, महिला आरक्षण बिल की दिलाई याद

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का आग्रह किया

Published date india.com Updated: September 21, 2017 4:56 PM IST
Sonia Gandhi writes a letter to PM Modi, requesting to pass womens reservation bill | सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बहुमत का फायदा उठाकर ये बिल पास कराने का आग्रह
सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का आग्रह किया. भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में बहुमत में है. मोदी को लिखे एक पत्र में सोनिया ने कहा, “आप को याद होगा कि राज्यसभा ने महिला आरक्षण विधेयक को 9 मार्च, 2010 को पारित कर दिया है. तब से यह एक या दूसरे कारणों से यह लोकसभा में लटका पड़ा है.” सोनिया गांधी ने कहा कि मैं आपसे लोकसभा में अपने बहुमत का फायदा लेने का आग्रह करती हूं, जिससे निचले सदन में महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया जा सके.

Highlights

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है
  • राज्यसभा ने महिला आरक्षण विधेयक को 9 मार्च, 2010 को पारित किया था
  • सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से इस विधेयक का समर्थन करती रही है

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से इस विधेयक का समर्थन करती रही है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने यह भी कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने महिलाओं के लिए पंचायतों व नगरपालिकाओं में आरक्षण की प्रक्रिया को शुरू किया था.

पीएम मोदी को भेजे पत्र में सोनिया गांधी ने लिखा, “आप को याद होगा कि वास्तव में यह कांग्रेस और इसके दिवंगत नेता राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने संविधान संशोधन विधेयकों के जरिए नगरपालिकाओं व पंचायतों में महिलाओं के आरक्षण के प्रावधान की पहल की थी, जिसे तब विपक्षी दलों ने 1989 में राज्यसभा में विफल किया था. बाद में संसद के दोनों सदनों ने 1993 में इसे पारित किया व यह 73वें व 74वें संशोधन बने.”

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है. साथ ही इसे लेकर समर्थन का वादा भी किया है. जहां एक और राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं वहीं सोनिया गांधी का यह खत काफी कुछ कहता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.