
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगड़ने से उन्हें दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस वक्त सोनिया की तबीयत बिगड़ी वो शिमला में थीं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पेट दर्द की शिकायत के बाद शाम करीब पांच बजे सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल ने भी इसकी तस्दीक करते हुए बताया कि उन्हें यहां भर्ती कराया गया है.
Mrs. Sonia Gandhi has been found to be suffering from upset stomach.She has been admitted for observation: Sir Ganga Ram Hospital
— ANI (@ANI) October 27, 2017
बता दें कि पिछले कुछ सालों से सोनिया गांधी की तबियत कई बार बिगड़ चुकी है. इससे पहले इसी साल 8 मई को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के चलते उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान चुनाव 2017 में बनारस में एक रैली के दौरान भी सोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगड़ गई थी.
जानकारी के मुताबिक सोनिया हिमाचल में छुट्टिया बिता रही थीं और कुफरी के एक होटल में ठहरी थीं. इस दौरान वह शिमला में प्रियंका वाड्रा का मकान देखने भी पहुंची थीं. लेकिन यहां गुरुवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाना पड़ा. यहां उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इलाज कराने के लिए सोनिया गांधी पिछले साल विदेश भी गई थीं. इन दिनों सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति कम ही दिखाई पड़ती हैं. वह सिर्फ महत्वपूर्ण बैठकों में ही शिरकत करती हैं. खराब सेहत के चलते ही कांग्रेस की कमान अब राहुल को देने की बात उठी है और जल्द ही उनकी ताजपोशी किए जाने की भी खबर है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.