कोईराला ने मुश्किल समय में नेपाल का नेतृत्व किया : सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने कठिन समय में अपने देश का नेतृत्व किया था

Published: February 9, 2016, 3:22 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने कठिन समय में अपने देश का नेतृत्व किया था। सोनिया ने एक बयान में कहा, “उन्होंने कठिन हालात में देश का नेतृत्व किया और नेपाल को गणराज्य बनाने में महत्वूपर्ण योगदान दिया।”यहाँ भी पढ़े:सुशील कोइराला का निधन, मोदी ने बताया मूल्यवान मित्र

सोनिया ने साथ ही कहा, “नेपाल और कोईराला की राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस (एनसी) के साथ नजदीकी संबंधों को रेखांकित करते हुए भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोईराला का सोमवार देर रात निमोनिया के कारण निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.