South Delhi Girls: साउथ दिल्ली की लड़कियां अपनी स्टाइल और अच्छे फैंशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. पर साउथ दिल्ली की एक कंटेंट क्रिएटर ने नवंबर महीने के अपने खर्च का ब्रेकडाउन शेयर किया, तो लोगों के होश उड़ गए.
कौन हैं युक्ता सेठी
युक्ता सेठी, जो इंस्टाग्राम पर @yuks.explores नाम से हैं. वह साउथ दिल्ली में रहती हैं – यह इलाका आमतौर पर शहर का सबसे अमीर हिस्सा माना जाता है. इंस्टाग्राम पर उनके 17 हजार से ज्यादा फालोअर्स हैं.
महीने का खर्च दो लाख रुपये
युक्ता सेठी ने एक वीडियो में बताया है कि इन्वेस्टमेंट, खाने और दूसरी चीज़ों पर कुल मिलाकर लगभग 2 लाख रुपये खर्च किए हैं. अपने इंस्टाग्राम वीडियो में, सेठी ने नवंबर महीने के अपने खर्च का पूरा हिसाब-किताब शेयर किया, और खुद को दो इनकम स्ट्रीम वाली साउथ दिल्ली की लड़की बताया.
सबसे ज्यादा खर्च कहां
युक्ता सेठी ने बताया कि उनका सबसे बड़ा खर्च निवेश पर था. इस महीने मैंने SIPs में 70,000 रुपये निवेश किए.उन्होंने बताया कि उनका अगला बड़ा खर्च उनके कंटेंट क्रिएशन के काम से जुड़ा था. ‘yuks.explores’ से जुड़े खर्च लगभग 44,800 रुपये थे, जिसमें शूट, नए इक्विपमेंट और सैलरी शामिल थी. महीने का ट्रैवल खर्च 23,900 रुपये था. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने यह वीडियो मुंबई में बैठकर शूट किया था.
सेठी ने बताया कि उन्होंने शॉपिंग पर 25,000 रुपये खर्च किए. ग्रूमिंग और मेंटेनेंस पर खर्च 5,000 रुपये था. सेठी ने बताया कि उन्होंने सैलून जाना कम कर दिया है. खाना एक और बड़ी कैटेगरी थी, जिस पर लगभग 17,000 रुपये खर्च हुए, जिसमें किराने का सामान, फूड ऑर्डर और मुंबई में रहने के दौरान खाना शामिल था. उन्होंने माचा और कॉफी पर भी 7,000 रुपये खर्च किए.
पर्सनल ट्रेनिंग पर उनके 6,000 रुपये खर्च हुए, जबकि बाकी खर्च, जिसमें रिक्शा राइड, सब्सक्रिप्शन और रोजाना की छोटी-मोटी खरीदारी शामिल थी, कुल मिलाकर 4,500 रुपये खर्च हुए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.