ऑस्ट्रेलिया की तरह अब इन देशों में भी सोशल मीडिया पर लगेगा बैन! बच्चों को लत से बचाने के लिए उठी सख्त कदम की मांग

Social Media Ban For Kids: स्पेन और ग्रीस समेत कई यूरोपीय देशों ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने का प्रस्ताव रखा है, क्योंकि इसका बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है.

Written by: Anil
Updated: February 3, 2026, 10:15 PM IST

Social Media Addiction: आज के समय में बच्चों में सोशल मीडिया की लत एक बड़ी परेशानी बन रहा है. स्मार्टफोन पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने की वजह से इसका बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. कई बच्चों में डिप्रेशन, चिंता, चिड़चिड़ापन और ध्यान की कमी जैसे लक्षण आम हो गए हैं.

साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकटॉक, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, स्नैपचैट और थ्रेड्स समेत कई सोशल मीडिया साइट्स के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया था. अब इसमें कुछ और देशों का नाम भी जल्द शामिल होने वाले हैं.

यूरोपीय देशों की सख्ती से बैन होगा सोशल मीडिया

रॉयटर्स के मुताबिक, दुबई में जारी विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में स्पेन और ग्रीस ने मंगलवार को ने बच्चों के सोशल मीडिया यूज करने पर बैन का प्रस्ताव रखा गया है. इस प्रस्ताव से साबित होता है कि अब यूरोपीय देश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्ती से पेश आ रहे हैं. उनका कहना है कि कंपनियों ने इन प्लेटफॉर्म्स को इस तरह डिजाइन किया है कि बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसकी लत के शिकार हो रहे हैं. साथ ही, ये प्लेटफॉर्म बच्चों को गलत कंटेंट भी दिखा रहे हैं, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इन देशों में बैन

पिछसे साल दिसंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बना जाता है, जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने का ऐलान किया था. अब इसके बाद ब्रिटेन और फ्रांस जैसे कई और देश भी बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर कड़े नियम लागू करने की योजना बना रहे हैं.

फ्रांस की संसद का बड़ा फैसला

फ्रांस की संसद में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया पर रोक लगाने वाला कानून पारित हो रहा है. ब्रिटेन भी इसी तरह के कदम उठाने के बारे में सोच-विचार कर रहा है. हालांकि, कोई भी नया कानून बनाने और लागू करने से पहले वहां की सरकार यह देखना चाहती है कि ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर लगने से वहां के बच्चों को कितना लाभ मिला है.

यूरोपीय यूनियन का ‘डिजिटल सेवा कानून’ 2024 की शुरुआत से पूरी तरह लागू हो चुका है, जो सोशल मीडिया कंपनियों को गलत और हिंसात्मक पोस्ट हटाने के लिए मजबूर करता है.हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि इससे इंटरनेट पर सख्ती तो बढ़ेगी, लेकिन साथ ही लोगों की बोलने की आजादी छिनने या सेंसरशिप लगने का डर भी बना रहेगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.