INX मीडिया केस: पी चिदंबरम को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी

दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि बुधवार को 11 दिसंबर तक के लिये बढ़ा दी. यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दर्ज किया था.

Published date india.com Updated: November 27, 2019 4:37 PM IST
INX मीडिया केस: पी चिदंबरम को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि बुधवार को 11 दिसंबर तक के लिये बढ़ा दी. यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दर्ज किया था.

विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने का आदेश दिया. इससे पहले, ईडी ने कहा कि जांच जारी है और उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिये बढ़ाने की मांग की. कांग्रेस नेता चिदंबरम (74) के वकील ने ईडी की याचिका का विरोध नहीं किया. गौरतलब है कि चिदंबरम को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था.

चिदंबरम ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर केंद्र की आलोचना की
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को शपथ दिलाने के तरीके को लेकर बुधवार को भगवा पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि राष्ट्रपति शासन खत्म करने के लिये आदेश हासिल करने को लेकर सुबह चार बजे राष्ट्रपति को जगा कर राष्ट्रपति कार्यालय का अतिक्रमण किया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.