Spice Jet Flight Ahmedabad To Dubai Medical Emergency Landing In Karachi
भारत से दुबई जा रही फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, इलाज के बाद यात्री ठीक
Boeing 737 aircraft अहमदाबाद से दुबई जा रहा था. इसी दौरान 27 साल के यात्री धारवाल दरमेश को दिल का दौरा पड़ा. यात्री की मेडिकल केयर के लिए फ्लाइट को उतारने का फैसला लिया गया.
अहमदाबाद से दुबई जा रही स्पाइस-जेट फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराची में कराई गई. मंगलवार रात को इसी फ्लाइट में एक एक यात्री का शुगर लेवल कम होने की शिकायत ऐसा किया गया. कराची में फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग मानवीय आधार पर कराने की अनुमति दी गई. विमान ईंधन भरने से पहले लगभग 2 घंटे तक जमीन पर ही रहा. स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-15 की मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे आपातकालीन लैंडिंग कराने के बाद एक यात्री को चिकित्सा सहायता दी गई.
Boeing 737 aircraft अहमदाबाद से दुबई जा रहा था. इसी दौरान 27 साल के यात्री धारवाल दरमेश को दिल का दौरा पड़ा. यात्री की मेडिकल केयर के लिए फ्लाइट को उतारने का फैसला लिया गया. ये जानकारी Civil Aviation Authority के स्पोक्सपर्सन की ओर से दी गई है.
स्पाइसजेट विमान ने अहमदाबाद से दुबई के लिए भरी थी उड़ान
मंगलवार रात नई दिल्ली में एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया. प्रवक्ता ने कहा, “5 दिसंबर 2023 को स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान संचालन उड़ान एसजी-15 (अहमदाबाद-दुबई) को मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.