सावधान: हवाई यात्रा में रहें सतर्क, स्पाइसजेट की अहमदाबाद से गुवाहाटी की उड़ान में दो यात्री कोरोना वायरस संक्रमित

एयरलाइन ने कहा, ' गुवाहाटी पहुंचने के बाद यात्रियों के नमूनों की जांच की गई थी और इन्हें आइसोलेशन में रखा गया था.

Published date india.com Published: May 28, 2020 7:18 AM IST
(File Photo/Spicejet
(File Photo/Spicejet

नई दिल्ली: स्पाइसजेट की अहमदाबाद से दिल्ली होते हुए गुवाहाटी जाने वाली उड़ान में सोमवार को दो यात्री कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी. करीब दो महीने के अंतराल के बाद देश में घरेलू यात्री उड़ानें सोमवार से ही शुरू की गई थीं.

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अहमदाबाद से गुवाहाटी के लिए स्पाइसजेट की उड़ान में 25 मई को यात्रा करने वाले दो यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. इन यात्रियों ने एसजी-8194 (अहमदाबाद-दिल्ली) और एसजी-8152 (दिल्ली-गुवाहाटी) में यात्रा की थी.’’

एयरलाइन ने कहा, ‘ गुवाहाटी पहुंचने के बाद यात्रियों के नमूनों की जांच की गई थी और इन्हें पृथक-वास में रखा गया था. जांच रिपोर्ट 27 मई को आयी. चालक दल को पृथक-वास में भेजा गया है और स्पाइसजेट सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग स्थापित करके उन यात्रियों को सूचित कर रही है, जिन्होंने इन लोगों के साथ यात्रा की थी.’

इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था.

एअर इंडिया ने बुधवार को बताया कि एलायंस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इसके बाद चालक दल के पांच सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है. इसके अलावा उन सभी लोगों की भी तलाश की जा रही है जिनसे इन दोनों यात्रियों ने मुलाकात की थी या फिर जिनके संपर्क में आए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.