फिल्म निर्माता और पति बोनी कपूर के साथ सरप्राइज डिनर डेट से पहले यहां के एक होटल में अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है. खुलासा हुआ है कि उनकी मौत बाथरूम में चक्कर आने पर बाथटब में गिरने से डूबकर हुई. हालांकि, दुबई पुलिस ने यह भी कहा है कि जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी अंतिम रिपोर्ट नहीं जरी करेगी. फिलहाल दुबई की पुलिस इन 5 पॉइंट पर जांच कर रही है.
शराब
जांचकर्ता इस बात की तफ्तीश कर रहे है कि अभिनेत्री के शारीर में पहुंचा कैसे? उन्होंने खुद शराब पी थी या किसी ने उन्हें यह जबरदस्ती पिलाई थी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कही किसी साजिश के तहत तो उन्हें शराब नहीं पिलाई गई.
बाथटब में पानी भरा होना
दुबई पुलिस इस बात की तफ्तीश भी कर रही है कि बाथटब लबालब कैसे भरा था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह केवल एक इत्तेफाक था या किसी की साजिश.
कॉल रिकॉर्ड
दुबई पुलिस श्रीदेवी के कॉल रिकार्ड्स भी खंगाल रही है. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि अभिनेत्री को आखिरी 48 घंटे में किसके कॉल आए या उन्होंने किससे बात की. सूत्रों के मुताबिक कॉल डिटेल बताते हैं कि एक खास नंबर से श्रीदेवी को सबसे ज्यादा कॉल आए थे.
फॉरेंसिक जांच
दुबई पुलिस फॉरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि कैसे श्रीदेवी बाथतब में गिरने से खुद को बचा नहीं सकी. वैसे दुबई की फॉरेंसिक लेबोरेटरी दुनिया की सबसे बेहतरीन मानी जाती है.
बोनी कपूर से पूछताछ
बोनी कपूर पहले थे जिन्होंने श्रीदेवी के बाथटब में डूबे होने की खबर दी थी. इसीलिए दुबई पुलिस उनसे भी गहरी पूछताछ कर रही है. दुबई पुलिस यह जानना चाहती है कि उन्होंने पुलिस को खबर देने से पहले अपने दोस्त को यह बात क्यों बताई. हालांकि अभी तक दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत को लेकर किसी साजिश की बात नहीं की है, मगर फिर भी पुलिस इन सवालों के जवाब जानने के बाद ही आखिरी रिपोर्ट देगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.