EnglishHindi

बिहार में बड़ा हादसा, लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

Stampede: बिहार के लखीसराय स्थित मंदिर में भगदड़ की खबर है.डीएम ने कहा है कि ज्यादा भीड़ बढ़ने से ये हादसा हुआ है.

Written by: Vineet Sharan Edited by: Vineet Sharan
Updated: August 17, 2026, 3:07 PM IST
  • काफी प्रसिद्ध मंदिर है लखीसराय का अशोकधाम मंदिर
  • बिजली का खंभा गिरने और करेंट की अफवार के बाद हादसा
  • आशंका है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हो सकती हैं

Stampede: बिहार के लखीसराय स्थित एक मंदिर के बाहर सोमवार सुबह भगदड़ से 7 लोगों की मौत हो गई है. अशोक धाम मंदिर में ये हादसा हुआ है. श्रद्धालु सावन के सोमवार के चलते जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे थे. इसमें बड़ी संख्या में कांवड़िए भी शामिल थे. हादसे में 12 लोग घायल भी हैं. उन्हें इलाज के लिए जिले के सदर अस्पताल में पहुंचाया गया है. घटना सुबह पौने सात बजे की बताई जा रही है. पीएमओ ने मरने वाले लोगों के परिवार वालों के लिए दो लाख रुपये का ऐलान कर दिया है. 

क्यों हुआ हादसा?

लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि बिजली का खंभा गिरने और उसमें करेंट की अफवाह के चलते यह हादसा हुआ. लोग भागने लगे और फिर एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे. 

बता दें कि अशोक धाम मंदिर बिहार के बड़े मंदिरों में से एक है. इसे बिहार का देवघर कहा जाता है. सोमवार को भीड़ काफी ज्यादा थी और गर्मी भी काफी थी. अफवाह के बाद लोग भागने लगे तो किसी के समझ में कुछ नहीं आ रहा थी कि वहां क्या हो रहा है.

आशंका है कि मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है क्योंकि मंदिर की लाइन में महिलाएं ही ज्यादा थीं. रिपोर्ट के मुतााबिक, घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई है. यह भी आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि जब घायल अस्पताल पहुंचे तो वहां एक ही डॉक्टर थे. बाद में डीएम और डॉक्टर वहां पहुंचे तो इलाज सुचारू रूप से शुरू हुआ. राहत और बचाव कार्य जारी हैं. 

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.