LIVE

Poll Of Polls 2023: राजस्थान में कमल खिलने के आसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त; MP में कांटे की टक्कर; जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे

Madhya Pradesh, Rajasthan, Telangana, Chhattisgarh Mizoram Exit Poll Results LIVE Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में किस पार्टी के जीतने के हैं आसार. यहां जानें पल-पल का अपडेट... चुनाव के नतीजे हालांकि 3 दिसंबर को आएंगे.

Written by: Parinay Kumar
Updated: November 30, 2023 7:40 PM IST

Madhya Pradesh, Rajasthan, Telangana, Chhattisgarh Mizoram Exit Poll Results: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. तेलंगाना में सबसे आखिरी में आज यानी 30 नवंबर को सभी 119 सीटों पर वोट डाले गए. वोटिंग के बाद सबकी निगाहें एग्जिट पोल (Exit Poll Result 2023) पर रहेंगी. Zee News की तरफ से पोल ऑफ पोल्स (Poll Of Polls) के आंकड़ें जारी किये जा रहे हैं. पोल ऑफ पोल्स के बाद आपके सामने एक तस्वीर रखी जाएगी कि पांचों राज्यों में किस पार्टी को बहुमत मिल सकता है और कौन सी पार्टी सत्ता की रेस में पीछे छूट सकती है. हालांकि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. चुनाव के फाइनल नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे, जब वोटों की गिनती शुरू होगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोट डाले गए थे, जबकि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Exit Poll Results), राजस्थान (Rajasthan Exit Poll Results), मिजोरम और तेलंगाना (Telangana Exit Poll Results) में एक-एक फेज में वोटिंग हुई थी. राजस्थान और छत्तसीगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है. वहीं, मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में है. तेलंगाना में मुख्यमंत्री KCR की पार्टी BRS लगातार दो बार से सरकार में वहीं, मिजोरम में फिलहाल मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है.

MP, Rajasthan, Telangana, Chhattisgarh Mizoram Exit Poll Results LIVE Updates

Follow updates here:

  • Nov 30, 2023 7:40 PM IST

    एग्जिट पोल्स के नतीजे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

  • Nov 30, 2023 7:20 PM IST

    भारी बहुमत से बनेगी सरकार: बघेल

    एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी.

  • Nov 30, 2023 7:19 PM IST

    Zee News ने Poll Of Polls के आंकड़ों के हवाले से बताया है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती नजर आ रही है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी को 96-109, कांग्रेस को 81-95 और अन्य को 10-17 सीटें मिलती दिख रही हैं.

  • Nov 30, 2023 7:19 PM IST
    मध्यप्रदेश में बीजेपी को 43.4%, कांग्रेस को 41.7% और अन्य के खाते में 14.9 फीसदी वोट जाता दिख रहा है.
  • Nov 30, 2023 6:12 PM IST
    मिजोरम में CNX का एग्जिट पोल
    मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)-14-18 सीटों का अनुमान
    BJP-0-2
    कांग्रेस-8-10
    अन्य को 12-16 सीटें
  • Nov 30, 2023 6:11 PM IST
    मिजोरम में CNX का एग्जिट पोल
    मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)-14-18 सीटों का अनुमान
  • Nov 30, 2023 6:05 PM IST
    Chhattisgarh Matrize Exit Polls

    BJP-34-42
    कांग्रेस को 44-52,
    अन्य को 0-2
  • Nov 30, 2023 6:04 PM IST
    Chhattisgarh Matrize Exit Polls

    BJP-34-42
    कांग्रेस को 44-52,
    अन्य को 0-2
  • Nov 30, 2023 6:02 PM IST
    छत्तीसगढ़ सी-वोटर का एग्जिट पोल
    BJP 36-48
    Congress 41-53
    other- 0-4
  • Nov 30, 2023 5:58 PM IST
    C-Voter राजस्थान एक्जिट पोल
    BJP -94-114
    congress – 71-91
    other – 9-24

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.