
Manoj Yadav
'बिजनेस' की खबरों में खास रुचि रखने वाले मनोज यादव को 'पॉलिटिकल' खबरों से भी गहरा लगाव है. ये इंडिया.कॉम हिंदी के बिजनेस डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास ... और पढ़ें
State Assembly Elections Results 2023 : एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस (Congress) छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रखेगी और तेलंगाना में बीआरएस (BRS) के सामने बड़ी चुनौती पेश करेगी. ज्यादातर सर्वे में मध्य प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बढ़त दी गई है. वहीं, राजस्थान के लिए सर्वे के नतीजे अलग-अलग हैं. मिजोरम, जिसके नतीजे 4 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान है.
फिलहाल एमपी में भाजपा सत्ता में है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. वहीं, तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है. मध्य प्रदेश में भाजपा बीते 18 साल से ज्यादा समय से सत्ता में है और तेलंगाना में बीआरएस बीते 9 साल से शासन कर रही है. के चंद्रेशेखर राव 2 जून 2014 को पहली बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए थे.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के ताजा अपडेट के लिए india.com/hindi के साथ लगातार बने रहें-
आज शाम को अशोक गहलोत राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे.
watch भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आवास पर पार्टी नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मतगणना के रुझान देख रहे हैं। madhyapradeshelectionresults pic.twitter.com/Jh0fSdL2Hv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
रुझानों में छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के कमलनाथ अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं.
रुझानों में टोंक से सचिन पायलट पीछे चल रहे हैं.
रुझानों में तेलंगाना में कांग्रेस 63 सीटों पर आगे चल रही है.
रुझानों में तेलंगाना में कांग्रेस 60 सीटों पर आगे.
रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा ने पार किया जादुई आंकड़ा.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 52 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं भाजपा 35 सीटों पर आगे है.
रुझानों में मध्य प्रदेश में कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है.
रुझानों में दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें