By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Strict Action Against Those Trying To Change Character Of Jnu Centre Govt
जेएनयू का चरित्र बदलने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे: केंद्र सरकार
मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने यह बात राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कही
नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि केंद्र उन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मूलभूत चरित्र को बदलने का प्रयास करेंगे. उन्होंने जो लोग विश्वविद्यालय का चरित्र बदलने का प्रयास करेंगे, हम उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे. सरकार उससे नहीं झिझकेगी.
मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने यह बात प्रश्नकाल में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कही. उन्होंने कहा कि जेएनयू की परिकल्पना शोध के लिए की गयी थी. उन्होंने कहा कि जूएनयू का मूल चरित्र जो पहले हुआ करता था, उसे बरकरार रखा जाएगा.
एक पूरक प्रश्न के जवाब में कही कहा, ”जो लोग विश्वविद्यालय का चरित्र बदलने का प्रयास करेंगे, हम उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे. सरकार उससे नहीं झिझकेगी. मानव संसाधन विकास मंत्री से पूरक प्रश्न पूछा गया था कि जेएनयू परिसर में फीस वृद्धि को देखते हुए क्या वह वर्तमान कुलपति को बदलेंगे.
जेएनयू में डेप्रिवेशन अंक हटाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि 2016 में शोध डिग्री पाठ्यक्रमों में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी की संख्या 48.3 प्रतिशत थी जो 2019 में बढ़कर 51.42 प्रतिशत हो गई. उन्होंने इस बात को गलत बताया कि डेप्रिवेशन अंक हटाए जाने के बाद पिछड़े क्षेत्रों से आने वाले छात्रों की संख्या जेएनयू में घटी है.
कोरोना वायरस: जेएनयू में 31 मार्च तक कक्षाएं निलंबित
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय में 13 मार्च को शिक्षण 31 मार्च तक निलंबित करने का शुक्रवार को एक आदेश जारी किया था. विश्वविद्यालय ने कहा था कि आम काम-काज हमेशा की तरह जारी रहेगा. विश्वविद्यालय ने अपने तमाम अधिकारियों, संकाय सदस्यों और स्टाफ को अपनी ड्यूटी तक उपस्थित रहने का आग्रह किया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें