Students Of 9th And 10th Will Also Get Mid Day Meal Facility In This State Announces Cm Mohan Majhi
इस राज्य में अब 9वीं और 10वीं के छात्रों को भी मिलेगी मिड डे मील की सुविधा, सीएम ने कर दिया ऐलान
Mid Day Meal: राज्य में BJP सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही इस योजना में कक्षा 9 और 10 के छात्रों को शामिल करने की मांग की जा रही थी. अब सरकार ने मिड डे मील योजना का एक्सटेंशन कर दिया है.
Mid Day Meal Update: ओडिशा में अब नौवीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को भी मिड डे मील की सुविधा दी जाएगी. अब तक राज्य में यह सुविधा आठवीं तक के विद्यार्थियों को ही दी जा रही थी. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसका ऐलान किया है. कटक में रानीहाट हाई स्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मध्याह्न भोजन लाभ के विस्तार की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों की पोषण संबंधी जरूरतों में सहायता करेगी और माध्यमिक स्तर पर विद्यालय छोड़ने की दर को कम करेगी. उन्होंने आगे कहा, यह कार्यक्रम ‘प्रधानमंत्री पोषण योजना’ के तहत पूरे देश में जारी है. योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले 6 से 14 साल की आयु के हर बच्चे को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाता है.
मुख्यमंत्री माझी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने विद्यालय छोड़ने वालों को विद्यालय में बनाये रखने के लिए छात्रों को जेब खर्च प्रदान करने के उद्देश्य से ‘शहीद माधो सिंह हाता खर्चा योजना’ शुरू की है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं कि विद्यार्थी किसी वित्तीय बाधा के बिना अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.
BJP सरकार के सत्ता में आने के बाद, इस योजना में कक्षा 9 और 10 के छात्रों को शामिल करने की मांग की गई थी, क्योंकि कई लोगों ने आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. जुलाई 1995 में ओडिशा में अपनी स्थापना के बाद से, मिड-डे मील कार्यक्रम पूरे राज्य में कक्षा 1 से 5 तक के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को पका हुआ दोपहर का भोजन उपलब्ध कराता है. अप्रैल 2008 से, कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों को ओडिशा में मिड डे मील मिलना शुरू हुआ, जिससे 51,500 स्कूलों में लाभार्थियों की कुल संख्या 44.5 लाख हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.