सुब्रमण्यन स्वामी बोले, किसी हिंदू को बनाया जाए जम्मू कश्मीर का सीएम

पिछले महीने जम्मू कश्मीर में तीन साल पुरानी बीजेपी-पीडीपी सरकार तब गिर गई थी.

Published date india.com Updated: July 9, 2018 2:35 PM IST
सुब्रमण्यन स्वामी बोले, किसी हिंदू को बनाया जाए जम्मू कश्मीर का सीएम

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी सरकार गिरने के बाद से ही राज्य में सियासी सरगर्मी का दौर जारी है. बयानों के दौर के बीच बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने नया बयान देकर हलचल पैदा कर दी है. स्वामी ने राज्य में हिंदू सीएम की वकालत की है. अब तक किसी मुस्लिम के ही सीएम बनने को लेकर उन्होंने प. जवाहरलाल नेहरू को निशाने पर लिया.

स्वामी बोले, कोई हिंदू बने सीएम

स्वामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में किसी हिंदू सीएम बनाया जाना चाहिए. अगर पीडीपी में कोई हिंदू या सिख विधायक होता तो उसे सीएम बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा, जवाहरलाल नेहरू ने ही परंपरा कायम की कि जम्मू कश्मीर में कोई मुस्लिम ही सीएम बन सकता है, किसी और को वहां की जनता स्वीकार नहीं करेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिछले महीने ही जम्मू कश्मीर में तीन साल पुरानी बीजेपी-पीडीपी सरकार तब गिर गई थी जब बीजेपी ने पीडीपी से समर्थन वापस लेकर सरकार से बाहर आने का फैसला किया था. बीजेपी ने कारण बताया कि कश्मीर में लगातार हालात बिगड़ रहे हैं और इसके लिए पीडीपी का रुख जिम्मेदार है. बीजेपी ने कहा था, हमने देशहित में ये फैसला लिया है. पीडीपी के साथ रहना अब मुश्किल हो गया है.

जम्मू-कश्मीर में BJP-PDP गठबंधन टूटा, BJP ने समर्थन लिया वापस, महबूबा ने दिया इस्तीफा

तब जम्मू कश्मीर प्रभारी राम माधव ने कहा था, जिन उद्देश्यों को लेकर गठबंधन सरकार बनाई गई थी, वो पूरे नहीं हुए. हमने शांति के लिए गठबंधन किया था. घाटी में हालात बेहद खराब हैं. आज कश्मीर में कट्टरता बहुत बढ़ गई है. पत्रकार शुजात बुखारी की दिन दहाड़े श्रीनगर में हत्या कर दी गई. फ्रीडम ऑफ स्पीच भी निशाने पर है. यहां प्रेस की आजादी भी खतरे में है. केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को पूरी आर्थिक मदद दी. रमजान में ऑपरेशन रोकना हमारी मजबूरी नहीं थी. हमने शांति की उम्मीद में ऑपरेशन रोका था .

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.