EnglishHindi

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर हमला, निहंग ने कृपाण घोपने की कोशिश | VIDEO

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के चीफ सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Written by: Parinay Kumar
Updated: August 13, 2026, 5:09 PM IST

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के चीफ सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में जानलेवा हमला हुआ है.  SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर यह हमला नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब में माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुआ. न्यूज एजेंसी ANI ने नांदेड़ पुलिस के हवाले से बताया, ‘पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने कृपाण स हमला कर दिया. सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना गुरुवार (13 अगस्त) की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है. सुखबीर बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे. इसी दौरान हमला हुआ. हमले के बाद बादल को यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हमले के आरोपी निहंग जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

PM मोदी ने जाना बादल का हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल को फोन करके मामले की जानकारी ली है. उन्होंने बादल के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.

पहले भी हो चुका हमला

इससे पहले सुखबीर बादल पर 4 दिसंबर 2024 को भी हमला हुआ था. गोल्डन टेंपल में सेवादार की धार्मिक सजा भुगतने के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी. इस हमले में वो बाल-बाल बचे थे.

पत्नी हरसिमरत भी थी मौजूद

बादल अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे थे. हमले के समय बादल की पत्नी और अकाली दल की MP हरसिमरत कौर बादल उनके साथ थीं. हमलावर की पहचान जसपाल सिंह नाम के एक निहंग सिख के तौर पर हुई है. सूत्रों के मुताबिक, हमलावर पिछले दो साल से गुरुद्वारे में काम कर रहा था. हमले के बाद एक वीडियो में बादल अपने दाहिने हाथ पर भगवा कपड़ा लपेटे हुए चलते हुए दिख रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने सुखबीर बादल के पेट में चाकू घोंपने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी वालों के दखल से वह बाल-बाल बच गये. हमले के बाद बादल के हाथ पर टांके लगे हैं.

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट

हमले के तुरंत बाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस सुपरिटेंडेंट से बात की और डिटेल्स मांगीं. फडणवीस ने पुलिस को हमले के पीछे के मकसद की जांच करने का निर्देश दिया है.

स्वर्ण मंदिर में भी हुआ था हमला

इससे पहले 4 दिसंबर, 2024 को पंजाब के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुखबीर सिंह बादल अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर एक जानलेवा हमले में बच गए थे. उन्हें कोई चोट नहीं आई और बंदूकधारी को तुरंत काबू कर लिया गया. उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था. बादल पर स्वर्ण मंदिर में तब हमला हुआ जब वे ‘सेवादार’ का काम कर रहे थे. अकाल तख्त ने 2007 से 2017 तक पंजाब में पार्टी के शासन के दौरान की गई ‘गलतियों’ के लिए उन्हें और कई दूसरे अकाली दल नेताओं को ‘तनखाह’ (धार्मिक सज़ा) सुनाई थी. सुखबीर सिंह बादल को ज्यादा खतरे की वजह से टॉप-टियर Z-प्लस सिक्योरिटी कवर मिला हुआ है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.