Sultan of Kuwait Sheikh Shaba Al Ahmad Amir is CHina's new friend(Photo credit: Getty Images)
नई दिल्ली| कुबैत के सुल्तान शेख शबा अल अहमद अमीर ने अपने इलाज के लिए भारत का रुख किया है. वे इस समय ग्रेटर नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें हाई बीपी, दिल और किडनी से संबंधित बीमारियां हैं. जिसके चलते वे 26 जून से अस्पताल में भर्ती हुए थे. खबर है कि कल (शुक्रवार) को कुवैत वापस भी जा रहे हैं. सुल्तान कुवैत के राष्ट्राध्यक्ष भी हैं. वे यहां 8 बेगमों और अपने पूरे 28 लोगों के परिवार के साथ यहां आए हैं.
सुल्तान के परिवार के सभी लोग जेपी ग्रीन रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं. रिजॉर्ट से अस्पताल तक की दूरी करीब 9 किलोमीटर है. इसे तय करने के लिए सुल्तान का परिवार हेलीकॉप्टर से तय करता है. इतना ही नहीं सुल्तान के तीन सुइट के इंटीरियर को शाही लुक दिया गया है. अमीर सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे. शुक्रवार को वे वापस कुवैत लौट रहे हैं.
जेपी अस्पताल में 20 डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों की इस टीम की अगुआई जेपी हेल्थ केयर के सीईओ डॉ मनोज लूथरा कर रहे हैं. डॉक्टरों ने बताया कि अमीर के दिल में स्टेंट डाला गया है. इसके अलावा उन्हें हाई बीपी, शुगर और किडनी की समस्या भी है. डॉक्टरों ने बताया कि सुल्तान के आने से 15 दिन पहले उनके चीफ फिजिशियन ने डॉक्टरों की टीम के साथ अस्पताल का दौरा किया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.