मुश्किल में सनी देओल, चुनावी खर्च 70 लाख की सीमा से 'ज्यादा', EC ने दिया नोटिस

फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल से हालिया लोकसभा चुनाव में अपने खर्च का ब्योरा देने को कहा गया है क्योंकि पता लगा कि उनका चुनावी खर्च 70 लाख रुपए की वैधानिक सीमा से अधिक था.

Published date india.com Updated: June 19, 2019 8:51 PM IST
BJP candidate Sunny Deol. Photo Courtesy: IANS
BJP MP Sunny Deol. Photo Courtesy: IANS

चंडीगढ़: फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल से हालिया लोकसभा चुनाव में अपने खर्च का ब्योरा देने को कहा गया है क्योंकि पता लगा कि उनका चुनावी खर्च 70 लाख रुपए की वैधानिक सीमा से अधिक था. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

रोड शो में सनी देओल की गाड़ी पर चढ़ गई महिला और कर लिया Kiss, देखें Video

गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त विपुल उज्ज्वल ने देओल को अपने चुनाव खर्च खाते का ब्योरा देने के लिए नोटिस जारी किया. उज्ज्वल ने कहा कि पता लगा कि उनका चुनावी खर्च 70 लाख रुपये से अधिक था. देओल ने गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 82,459 मतों के अंतर से हराया था. उज्ज्वल ने चुनाव खर्च के आंकड़े पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक गणना के अनुसार, देओल का चुनावी खर्च 86 लाख रुपये पाया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वीडियो शेयर कर ट्रोल हुए सनी देओल, यूज़र्स ने किए कुछ ऐसे कमेंट

अधिक खर्च पर टिप्पणी करना जल्दबाजी

उज्ज्वल ने कहा कि देओल के चुनाव खर्च की राशि ‘अंतिम’ आंकड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि देओल को खातों का वास्तविक ब्योरा पेश करने के लिए नोटिस जारी किया है. उज्ज्वल ने कहा कि अधिक खर्च पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. (इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.