By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Superstar Rajinikanth Supports Prime Minister Narendra Modi
रजनीकांत बोले- एक आदमी के खिलाफ जब 10 लोग आते हैं तो मजबूत कौन है?
कई विपक्षी दलों के गठबंधन की कोशिशों के बीच सुपरस्टार एक्टर ने पीएम मोदी का समर्थन किया
चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक तरह से समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ समझौता करने वाले 10 लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत हैं. अभिनेता की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब विपक्षी दल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा गठबंधन करने के प्रयास में है.
विपक्षी दलों के गठबंधन की संभावना को लेकर सवाल पूछे जाने पर रजनीकांत ने मीडिया से कहा, ”एक आदमी के खिलाफ जब 10 लोग आते हैं तो मजबूत कौन है ? वे 10 लोग या वह व्यक्ति, जिसके खिलाफ वे गठबंधन कर रहे हैं. अगर 10 लोग एक व्यक्ति के खिलाफ जंग छेड़ेंगे तो कौन मजबूत है?”
क्या भाजपा इतनी ”खतरनाक” पार्टी है कि उसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की जरूरत है, इस बारे में सवाल पूछे जाने पर रजनीकांत ने सोमवार को कहा था अगर उन्हें (विपक्षी दल) यह लगता है तो हो सकता है कि उनके लिए वाकई यह सच हो. उनसे पूछा गया कि क्या वह भाजपा के साथ समझौता करेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि इस पर बाद में फैसला होगा.
रजनीकांत पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. फिलहाल, उन्होंने पार्टी का गठन नहीं किया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें