सत्यमेव जयते, षडयंत्र का पर्दाफाश, तानाशाही मुर्दाबाद..; केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर AAP नेताओं की हुंकार, पढ़ें किसने क्या कहा

शराब नीति घोटाला मामले में शुक्रवार (12 जुलाई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. लेकिन फिलहाल अरविंद केजरीवाल को जेल में रहना होगा क्योंकि उनके खिलाफ दूसरा मामला CBI देख रही है, जिसको लेकर अभी कोई फैसला सामने नहीं आया है.

Published date india.com Published: July 12, 2024 12:51 PM IST
सत्यमेव जयते, षडयंत्र का पर्दाफाश, तानाशाही मुर्दाबाद..; केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर AAP नेताओं की हुंकार, पढ़ें किसने क्या कहा

Delhi CM Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को देश के सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत को मंजूरी दे दी है. शुक्रवार (12 जुलाई) को  सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच ने ये फैसला सुनाया है. बता दें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था.

फिलहाल अरविंद केजरीवाल जेल के बाहार नहीं आ पाएंगे क्योंकि अभी वो सीबीआई मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.  अगर सीएम केजरीवाल को जेल से बाहर आना है तो उन्हें सीबीआई मामले में भी कोर्ट से जमानत लेनी होगी. सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद आप पार्टी को बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट का फैसला आने के बाद ही कई नेताओं ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दिखाई.

‘तानाशाही मुर्दाबाद’ , बोले आप नेता संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लेकर कहा कि झूठे केस लगाकर सच को कब तक कैद में रखोगे मोदी जी. इसके आगे उन्होंने कहा कि पूरा देश आपकी तानाशाही को देख रहा है. खुद ED कोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट सब ये बात जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने झूठे केस में फंसाया है. इसके आगे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का फैसले को लेकर इसे सत्य की जीत बताया और तानाशाही मुर्दाबाद के नारे लगाए.

‘कुछ समय में केजरीवाल बाहर आएंगे’ , बोले सौरभ भारद्वाज

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बोले, ‘निचली अदालत ने पहले ही बेल दे दी थी. आज सुप्रीम कोर्ट की जमानत बहुत बड़ी बात है. केंद्र सरकार ने पहले ही सोचा होगा कि आज नहीं तो कल सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल जमानत मिलेगी. जमानत मिलने के बाद भी वे जेल में रहें और CBI के मामले में भी उनका समय बर्बाद हो इसलिए उन्हें जेल में रखा गया था. कुछ समय लगेगा लेकिन अब अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘बीजेपी के षड्यंत्र का पर्दाफाश’ , बोली आतिशी

सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी ने बोली ‘बीजेपी को पता था कि अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है और SC से भी जमानत मिल जाएगी इसलिए उन्होंने एक और षड्यंत्र रचा और SC में जिस दिन अरविंद केजरीवाल की जमानत का केस आना था . उससे पिछले दिन अपने एक और राजनीतिक हथियार CBI से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया. इस देश के एक के बाद एक हर न्यायालय ने बीजेपी षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है.अरविंद केजरीवाल की ये जमानत आज पूरे देश के सामने ये साफ कर देती है कि अरविंद केजरीवाल सत्य के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.