बिलकिस बानो से माफी मांगे मोदी सरकार...SC के फैसले पर बोले AIMIM चीफ ओवैसी, कांग्रेस ने दिया यह रिएक्शन

गुजरात के सबसे चर्चित मामले बिलकिस बानो केस (Bilkis Bano Gang Rape Case) में दोषियों की जल्द रिहाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. सभी दोषियों को एक बार फिर से जेल भेजा जा सकता है.

Published date india.com Published: January 8, 2024 4:08 PM IST
बिलकिस बानो से माफी मांगे मोदी सरकार...SC के फैसले पर बोले AIMIM चीफ ओवैसी, कांग्रेस ने दिया यह रिएक्शन

Bilkis Bano Gang Rape Case: बिलकिस बानो गैंग रेप (Bilkis Bano Case) केस में को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार (8 जनवरी) को बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने सभी दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही 11 दोषियों को दो सप्ताह के अंदर जेल अधिकारियों को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर अब हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. इस बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस और CPI-M ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया.

बीजेपी ने दोषियों के साथ मिलकर काम किया

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, कि बिलकिस बानो ने न्याय के लिए अपनी लड़ाई खुद लड़ी है. उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने बलात्कारियों की रिहाई का समर्थन किया था. वह हमेशा पीड़ित के साथ खड़े होने के बजाय अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों के साथ खड़ी रही है. ओवैसी ने कहा, सभी बलात्कारियों को एक कड़ा संदेश भेजा जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा के हों इसमें उन्हें कोई छूट नहीं दी जाएगी.

भाजापा की महिला विरोधी नीतियों पर से पर्दा हटा

वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि आज न्याय की जीत हुई है, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप की शिकार बिलकिस बानों के आरोपियों की रिहाई रद्द कर दी. इस आदेश से BJP की महिला विरोधी नीतियों पर पड़ा हुआ पर्दा हट गया है. इस आदेश के बाद जनता का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होगा. बहादुरी के साथ अपनी लड़ाई को जारी रखने के लिए बिलकिस बानो को बधाई.

इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दोषियों को सजा में मिली छूट को रद्द किया है. कांग्रेस इसका स्वागत करती है. एक पार्टी ने आरोपियों का माल्यार्पण किया था. वो बेहद दुखी करने वाला क्षण था. सुप्रीम कोर्ट को कोटि-कोटि धन्यवाद.

सुप्रीम कोर्ट की दोषी है भाजपा सरकार

सीपीआई-एम (CPI-M) नेता वृंदा करात ने कहा कि बिलकिस बानो रेप केस में हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं. ये बहुत महत्वपूर्ण आदेश है, क्योंकि गुजरात सरकार ने इस पिटीशन का समर्थन किया और पैरवी की. गृह मंत्रालय ने भी इसका पूरा समर्थन दिया. केंद्र सरकार और गुजरात सरकार दोनों सुप्रीम कोर्ट के इस रोशनी में दोषी हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.