
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए मंगलवार शाम काठमांडू स्थित उनके आवास पहुंचेंगी। उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मामलों के मंत्री कमल थापा ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि सुषमा यहां शाम पांच(स्थानीय समयानुसार) बजे पहुंचेंगी और देर शाम वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।यहाँ भी पढ़े:सुशील कोइराला का निधन, मोदी ने बताया मूल्यवान मित्र
विदेश मामलों के लिए प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के सलाहकार गोपाल खनाल ने बताया कि इस दौरान वह ओली से भी मुलाकात करेंगी।इस अल्पकालिक यात्रा के दौरान सुषमा के साथ भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और भाकपा नेता(मार्क्सवादी) सीता राम येचुरी भी होंगे।नेपाल की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला (80) ने सोमवार देर रात यहां अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बागमति नदी के किनारे लोकप्रिय पशुपतिनाथ मंदिर में किया जाएगा।सरकार ने उनके निधन पर शोक स्वरूप बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा भी की है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.