
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Suvendu Adhikari’s Aide Shot Dead: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में बुधवार (6 मई, 2026) रात बड़ा हमला हुआ, जहां शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के करीबी सहयोगी और पीए (PA) चंद्रनाथ दत्त को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी.
गंभीर हालत में उन्हें बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पश्चिम बंगाल में दहशत फैल गई है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है. इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने बेहद नजदीक से चंद्रनाथ दत्त पर फायरिंग की. बताया जा रहा है कि इस दौरान कम से कम चार राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दत्त गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है.
इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, शुभेंदु अधिकारी के भी अस्पताल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
शुभेंदु अधिकारी अपने पीए की हत्या के बाद तुरंत माध्यामग्राम के उस अस्पताल पहुंचे, जहां उनका शव रखा गया था. इस हमले में उनके ड्राइवर बुद्धदेव भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुभेंदु अधिकारी उस समय अपने पीए के साथ नहीं थे. उनके भाई दिब्येंदु अधिकारी ने इस हमले की जांच CBI से कराने की मांग की और इसमें टीएमसी का हाथ होने का आरोप लगाया.
अस्पताल पहुंचकर शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को हत्या बताया और कहा कि उनके सहयोगी को जानबूझकर निशाना बनाया गया. इस दौरान CRPF के डीजी जीपी सिंह और कई बीजेपी नेता भी मौके पर पहुंचे. पुलिस के अनुसार, घायल ड्राइवर को सीने और पेट में गोली लगी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अभी जांच जारी है.
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला पहले से प्लान किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, करीब 8 हमलावर 4 मोटरसाइकिलों पर आए थे. सभी ने हेलमेट पहन रखा था ताकि पहचान न हो सके. एक कार (WB 74 नंबर) ने पहले गाड़ी को रोका, जैसे ही गाड़ी रुकी, बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.
पुलिस को शक है कि जिस कार का इस्तेमाल हुआ, उसका नंबर नकली हो सकता है. अब उस गाड़ी की जांच की जा रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.