Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony: पश्चिम बंगाल में आज से भाजपा राज, मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी, बांग्ला में ली शपथ
West Bengal CM Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में आज से भारतीय जनता पार्टी के शासन की शुरुआत हो गई है. भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ली.
सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर
सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर तीन दशक से अधिक लंबा रहा है. उन्होंने 1995 में कांथी नगरपालिका से पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी. इसके बाद वे तीन बार पार्षद रहे और कांथी नगरपालिका के चेयरमैन भी बने. उन्हें 20 साल से अधिक का विधायी अनुभव है. वे दो बार लोकसभा सांसद, तीन बार विधायक और पांच साल तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे. राज्य सरकार में रहते हुए उन्होंने परिवहन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले. सुवेंदु अधिकारी का परिवार भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा रहा है. कांथी के प्रसिद्ध अधिकारी परिवार के बिपिन अधिकारी और केनाराम अधिकारी बंगाल के कई स्वतंत्रता सेनानियों के करीबी सहयोगी थे. बिपिन अधिकारी को अंग्रेजों ने जेल भेजा था और ब्रिटिश शासन के दौरान अधिकारी परिवार का घर दो बार जला दिया गया था. 15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के करकुली गांव में जन्मे सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एम.ए. की पढ़ाई की है. वे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी के पुत्र हैं और फिलहाल अविवाहित हैं.कभी ममता के करीबी थे सुवेंदु अधिकारी
कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा हैं. अब अधिकारी को ममता बनर्जी के सबसे मुखर आलोचक के तौर पर भी जाना जाता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि नंदीग्राम और सिंगूर जैसे आंदोलनों में उनकी अहम भूमिका ने ही ममता बनर्जी को राज्य की राजनीति में मजबूत पहचान दिलाई थी. समय के साथ दोनों नेताओं के रास्ते अलग हो गए. 2021 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में न सिर्फ कड़ी चुनौती दी, लगातार दो विधानसभा चुनाव में करारी मात भी दी. 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर चुनाव लड़ते हुए अधिकारी ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर दी और जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की. इस बार के चुनावों में अधिकारी नंदीग्राम के साथ ही भवानीपुर से भी मैदान में उतरे. भवानीपुर को ममता बनर्जी की सुरक्षित सीट माना जा रहा था. लेकिन, सुवेंदु अधिकारी की भवानीपुर से प्रचंड जीत ने उनकी लोकप्रियता साबित कर दी.Follow updates here:
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में भाजपा लंबे समय मतुआ समुदाय को अपने पाले में करने के लिए जमीन पर जुटी हुई थी. हालांकि, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान इस समुदाय के लोगों के भी नाम वोटर लिस्ट से कटे. प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतने के बाद मतुआ समुदाय से आने वाले अशोक किर्तनीया को मंत्री बनाकर भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि वह अपने वादे पूरे करती है. अशोक कीर्तनिया उत्तर 24 परगना के बनगांव उत्तर से BJP के विधायक चुने गए हैं. वह पार्टी की संगठनात्मक राजनीति से भी जुड़े रहे हैं.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: सुवेंदु अधिकारी के बाद शपथ लेने वाले पहले विधायक थे पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष. ओबीसी समुदाय से आने वाले दिलीप घोष को मंत्री पद देकर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया और जातीय समीकरण का भा ध्यान रखा. दिलीप घोष पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. वह मूल रूप से RSS से एक पूर्णकालिक प्रचारक के तौर पर जुड़े हुए हैं. उन्होंने 2014 के बाद बंगाल में भाजपा को जमीन पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. वह मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र लोकसभा के लिए भी चुने जा चुके हैं. बंगाल में बारे में जो राजनीतिक समझ दिलीप घोष रखते हैं उसका फायदा सुवेंदु अधिकारी और सरकार को निश्चित रूप से होगा.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: क्षुदीराम टु़डू ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. क्षुदीराम टु़डू रानीबांध सीट से पहली बार विधायक बने हैं. वह पेशे से सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं. इनके अलावा निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. निसिथ प्रमाणिक माथाभांगा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष, मतुआ समुदाय से आने वाले अशोक किर्तनीया, अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली. अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण से विधायक चुनी गई हैं. क्षुदीराम टु़डू ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य सहित वरिष्ठ NDA नेता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हैं, जहां पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहुंच चुके हैं.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा नेता स्मृति ईरानी और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा जैसे नेता पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: सुवेंदु अधिकारी अपने घर से रवाना हुए.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने कोलकाता पहुंचे.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पश्चिम बंगाल में बनने जा रही भाजपा सरकार को 'भरोसे का नया सवेरा' बताया है. उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में उगते सूरज की पहली किरण अब नई उम्मीद और नए भरोसे का संदेश लेकर आई है. भाजपा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि अब पश्चिम बंगाल के लोगों को विकास पर भरोसा होगा, सुरक्षा पर भरोसा होगा, महिलाओं के सम्मान पर भरोसा होगा, युवाओं को रोजगार मिलने का भरोसा होगा और राज्य में सुशासन स्थापित होने का विश्वास होगा.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: कोलकाता: भाजपा के निर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा- देश में कांग्रेस नहीं रही और बंगाल में TMC भी नहीं रहेगी.
Suvendu Adhikari Oath Taking Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में कई बड़े राजनीतिक चेहरे जैसे अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष, निसिथ प्रमाणिक, रूपा गांगुली, सजल घोष और स्वपनदास गुप्ता मंत्री बन सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 25 मंत्री बन सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें