
Ankit Dubey
Leading Automobile and Technology Verticals of India.com ... और पढ़ें
साल 2025 में MARUTI SUZUKI HAYABUSA का अपडेटेड वर्जन ले कर आ चुकी है। नया अपडेटे वर्जन 3 कलर में आयी है – Metallic Mat Steel Green/Glass Sparkle Black, Glass Sparkle Black/Metallic Mat Titanium Silver, Metallic Mystic Silver/Pearl Vigor Blue. HAYABUSA अब भारत स्टेज OBD-2B के रूल्स के साथ आयी है, इसमें इंजन में कोई चेंज नहीं किया है, बस नए रूल्स के हिसाब से अपडेट किया गया है।
यह बाइक पहले की तरह 1,340cc का फोर-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन से चलती है। इसका एग्जॉस्ट सिस्टम ऐसे सेट किया गया है कि स्टार्ट करते टाइम आवाज ना आये जिससे राइडर को दिक्कत न हो। इस बाइक में Suzuki Ram Air Direct (SRAD) डक्ट्स दिए गए हैं, जो स्पीड बढ़ने पर हवा के बहाव में मदद करते हैं। इसमें Twin Swirl Combustion Chamber (TSCC) भी है, जिससे इंजन का हीट एडजस्ट होता है। सस्पेंशन के लिए इसमें KYB के इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स लगे हैं। यह बाइक BATTLAX HYPERSPORTS 22 टायर्स पर चलती है और आगे के ब्रेक्स में Brembo Stylema के 4-पिस्टन कैलिपर्स लगे हैं।
इलेक्ट्रिक सिस्टम में Power Mode Selector, Launch Control System, Bi-directional Quick Shift System, Cruise Control, Motion Track Traction Control के साथ ही सुजुकी इजी स्टार्ट सिस्टम , लौ RPM Assist और LED लाइटिंग हैं। 2025 सुजुकी हायाबुसा की कीमत INR 16,90,000 (ex-showroom, Delhi) है। वाईस प्रेजिडेंट दीपक मुटरेजा ने बताया कि बाइक की सेल पूरे इंडिया में हो रही है। कुछ नए कलर और नए फीचर्स के साथ इसे मार्केट में उतरा गया है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.