महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर-मंतर पर करेंगी भूख हड़ताल, बलात्कारियों को लेकर ये है मांग

स्वाति ने ट्वीट कर कहा है कि वह कल सुबह 10 बजे अनशन पर बैठेंगी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वह अनशन से तब तक नहीं उठेंगी जब तक केंद्र सरकार से उन्हें इस बात का आश्वासन नहीं मिल जाता कि बलात्कारियों को 6 महीने के भीतर ही मौत की सजा दी जाएगी.

Published date india.com Updated: December 2, 2019 9:07 PM IST
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर-मंतर पर करेंगी भूख हड़ताल, बलात्कारियों को लेकर ये है मांग
Swati Maliwal

नई दिल्ली: हैदराबाद में पशु चिकित्सक महिला डॉक्टर से साथ हुए बलात्कार और फिर हत्या मामले पर दिल्ली महिला आयोग (Women’s Commission) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने अपनी नाराजगी जाहिर की हैं. स्वाति ने ट्वीट कर कहा है कि वह कल सुबह 10 बजे अनशन पर बैठेंगी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वह अनशन से तब तक नहीं उठेंगी जब तक केंद्र सरकार से उन्हें इस बात का आश्वासन नहीं मिल जाता कि बलात्कारियों को 6 महीने के भीतर ही मौत की सजा दी जाएगी. साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि पुलिस की जवाबदेही तय करने की भी जरूरत हैं.

गौरतलब है कि हैदराबाद में लेडी डॉक्टर से गैंगरेप कर उनकी हत्या कर दी गई थी. इस दौरान महिला डॉक्टर का शव को जलाया भी गया था. इस बात देशभर में रोष का माहौल है साथ ही आज राज्यसभा और लोकसभा में भी इस बात की चर्चा जोरों पर थी. तेलंगाना में महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं.

हैदराबाद में वेटरनरी लेडी डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या को लेकर लोग गुस्से में हैं. सोशल मीडिया पर लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. देश भर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने आरोपियों को भीड़ को सौंप देने की बात कही. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की बात कही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.