Swiggy Instamart ने दिल्ली-NCR में शुरू की 24x7 फ्री डिलीवरी, अब दिन-रात कभी भी ऑर्डर कर पाएंगे सामान

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही स्विगी इंस्टामार्ट कंपनी ने 24 घंटे मुफ्त डिलीवरी देने का फैसला किया है. साथ ही इसे लोगों के लिए तोहफा बताया है.

Written by: Shivani sharma
Published: October 1, 2024, 7:03 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में स्विगी इंस्टामार्ट ने 24 घंटे मुफ्त डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है. ये सेवा दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा में 10-15 मिनट के अंदर हजारों सामानों की डिलीवरी को तेजी प्रदान करती है. इस सेवा की शुरुआत करते हुए कंपनी ने ये दावा किया है कि ऐसी सर्विस देश में पहली बार शुरू होने जा रही है. उन्होंने इसे लोगों को लिए फेस्टिव का तोहफा बताया है.

स्विगी इंस्टामार्ट ने इस सर्विस की शुरुआत  करते हुए बताया कि अब इन क्षेत्रों के ग्राहक अब दिन के किसी भी समय या रात बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किराने का सामान, उत्सव के उपहार, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने और उपहार आइटम सहित कई तरह के सामान खरीद सकते हैं. इस सर्विस की शुरुआत विशेष रूप से त्योहारी सीजन के अंतिम समय की तैयारियों के दौरान देर रात आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए है.

24×7 केवल 10-15 मिनट में हो जाएगी डिलिवरी 

स्विगी इंस्टामार्ट ने 24×7 डिलीवरी सेवा की शुरुआत करते हुए दावा किया है कि कि रात को भी सभी जरूरी सामानों की डिलीवरी 10 से 15 मिनट में हो जाएगी. इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने आगे कहा कि हमारी तरफ से फेस्टिव सीजन में ये दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए तोहफा  है. अब दिल्ली-एनसीआर में लोग किसी भी समय बेफिक्र होकर ऑर्डर कर सकेंगे. इसके आगे कंपनी ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि इस फेस्टिव सीजन में डिमांड बहुत बढ़ सकती है. हम इसकी डिलीवरी करने के लिए तैयार हैं. इस 24 घंटे डिलीवरी सर्विस का कस्टमर से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा.

रिस्पॉन्स देखकर बाकी शहरों में भी शुरू होगी सर्विस

स्विगी इंस्टामार्ट दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ देशभर के अन्य प्रमुख शहरों में 24×7 डिलीवरी सेवा का विस्तार करने पर विचार कर रहा है.  ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने, गिफ्ट आइटम और सजावट जैसी चीजें इस सर्विस से डिलीवर हो सकेंगी. कंपनी ने कहा कि लोगों का रिस्पॉन्स देखकर वह इसे अन्य शहरों में भी शुरू कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.