
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
PM Narendra Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने गुरुवार, 13 फरवरी को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की घोषणा की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को न्याय का सामना करने के लिए भारत भेजा जाएगा. राणा 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले (26/11 Mumbai attack) के साजिशकर्ताओं में से एक (तहव्वुर राणा) और दुनिया के सबसे बुरे लोगों में से एक को भारत में न्याय का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी है. वह न्याय का सामना करने के लिए भारत वापस जा रहा है.”
#WATCH | Washington, DC: US President Donald Trump says, “I am pleased to announce that my administration has approved the extradition of one of the plotters (Tahawwur Rana) and one of the very evil people of the world, having to do with the horrific 2008 Mumbai terrorist attack… pic.twitter.com/HxgI5zaelO
— ANI (@ANI) February 13, 2025
पिछले सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देते हुए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि भारत राणा के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है. तहव्वुर राणा को भारत लाने में मिली कामयाबी भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है.
तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी सेना में चिकित्सक था. राणा को 26/11 में उसकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया था. मुंबई हमलों के आरोपी राणा के साथ मुंबई हमले की साजिश रचने वालों में डेविड हेडली भी शामिल था जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था और राणा के खिलाफ गवाही दी थी. मुंबई हमले के लिए राणा ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की मदद की थी.
बीते 21 जनवरी को, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा द्वारा दायर एक रिट ऑफ सर्टिओरी की याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें भारत में उसके प्रत्यर्पण को रोकने की मांग की गई थी. 26/11 के हमलों में 20 सुरक्षाकर्मियों और 26 विदेशियों सहित 174 लोगों की मौत हो गई थी.
बता दें कि राणा को भारत को सौंपने की घोषणा के अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य प्रमुख घोषणा में कहा कि अमेरिका भारत को अपनी सैन्य बिक्री बढ़ाएगा और उसे F35 स्टील्थ लड़ाकू विमान प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करेगा. ट्रंप ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए क्वाड साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की.
मेरिकी राष्ट्रपति ने ऊर्जा आयात समझौते और व्यापार मार्गों पर समझौतों की भी घोषणा की. ट्रंप ने कहा कि हमने इतिहास के सबसे महान व्यापार मार्गों में से एक के निर्माण में मदद करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई है. यह भारत से इजरायल, इटली और फिर अमेरिका तक जाएगा, तथा हमारे साझेदारों को सड़कों, रेलमार्गों और समुद्री केबलों से जोड़ेगा. यह एक बड़ी उपलब्धि है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.