तमिलनाडु चुनाव में कितने करोड़पति उम्मीदवार? 3992 में पढ़े-लिखे कितने, क्रिमिनल रिकॉर्ड देख रह जाएंगे दंग

Written By: Satyam Kumar Updated by: Satyam Kumar
Updated Date:April 21, 2026 1:50 PM IST

Tamil Nadu Election 2026 ADR Report: एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने तमिलनाडु के 3,992 कैंडिडेट्स के एफिडेविट का एनालिसिस किया है. इस एनालिसिस में उन्होंने कैंडिडेट्स के अपराधिक मुकदमे, एजुकेशन और संपत्ति का बारीकी से गौर किया है. बता दें कि नॉमिनेशन के वक्त हर चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी को चुनाव आयोग के सामने अपनी सारी जरूरी जानकारी एफिडेविट के जरिए देनी होता है. आइये जानते हैं कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के 3,992 कैंडिडेट्स के बारे में विस्तार से...

Crorepati candidates in Tamil Nadu 2026: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है. राज्य के 402 सीटों पर टोटल 4023 कैंडिडेट खडे़ हैं. रिजल्ट की घोषणा 4 मई की काउंटिग के बाद की जाएगी. वहीं, चुनाव से पहले एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 3992 कैंडिडेट के एफिडेविट का एनालिसिस किया. आइये जानते हैं कि ADR ने इन कैंडिडेट्स को लेकर क्या चौंकाने वाले खुलासे किए...

Advertising
Advertising

कितने पढ़े-लिखे हैं नेताजी?

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 402 सीटों के 3992 उम्मीदवारों में से 1822 ग्रेजुएट या उससे अधिक पढ़े-लिखे हैं. इनमें से 1711 कैंडिडेट्स ने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है. हैरानी करने वाली बात ये है कि चुनावी मैदान में उतरे 95 कैंडिडेट पूरी तरह अनपढ़ यानि अनएजुकेटेड हैं और 56 उम्मीदवार साक्षर यानि सिर्फ पढ़ना-लिखना जानते हैं.

तमिलनाडु के जनप्रतिनिधि कितने अमीर?

करोड़पति कैंडिडेट्स

तमिलनाडु का विधानसभा चुनाव काफी महंगा दिखाई पड़ रहा है, क्योंकि मैदान में दावेदारी पेश कर रहा हर चौथा उम्मीदवार करोड़पति है और 22 तो अरबपति यानि 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले कैंडिडेट्स हैं. वहीं, सभी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति की बात करें तो ये 5.17 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो पिछले चुनाव के 1.72 करोड़ के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. बता दें कि इस चुनाव में लीमारोज मार्टिन, सी जोसेफ विजय और आधव अर्जुना सबसे अमीर कैंडिडेट हैं, जबकि एम मोहन कुमार, टी सेल्वराज, पी गुणसेकरन और ए जेगन सलामंदोस ने अपनी संपत्ति 'शून्य' घोषित की है.

तमिलनाडु के करोड़पति-अरबपति कैंडिडेट्स

कितने कैंडिडेट का क्रिमिनल रिकॉर्ड?

ADR रिपोर्ट के अनुसार, 18 प्रतिशत यानी 722 कैंडिडेट्स ने अपने पर अपराधिक मुकदमे दर्ज होने की घोषणा की है, जिसमें से 404 पर गंभीर मामले हैं. पार्टी के लिहाज से अन्नाद्रमुक (AIADMK) के 69 प्रतिशत, कांग्रेस के 50%, भाजपा के 48% और द्रमुक-टीवीके के 40-40 प्रतिशत कैंडिडे्टस का रिकॉर्ड दागी पाया गया है.

आधी आबादी की कितनी भागीदारी?

तमिलनाडु चुनाव में टोटल 3992 उम्मीदवारों में से केवल 442 यानी मात्र 11 प्रतिशत महिला उम्मीदवार ही इस बार चुनाव लड़ रही हैं. जाते-जाते बता दें कि ADR के ये आंकड़े दिखाते हैं कि विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए अभी भी राजनीतिक दलों को बहुत काम करने की जरूरत है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें