By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Tamil Nadu 5 Arrested In Coimbatore Car Blast Case Uapa Imposed Terrorism Angle Is Also Being Investigated
तमिलनाडु: कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस में 5 अरेस्ट, यूएपीए लगाया गया, आतंकवाद के एंगल से भी जांच की जा रही
तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार में हुए धमाके के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, मोहम्मद अजहरुद्दीन के शख्स के खिलाफ 2019 में श्रीलंका के चर्च में इस्टर के मौके पर हुए हमले का आरोप है, जिसमें 250 लोगों की मौत हो गई थी
कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कार में हुए धमाके के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में कठोर गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम में लागू किया गया है. इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस इस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है और इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इसमें कोई आतंकी गतिविधि का मामला तो नहीं है. इस मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन नाम के आरोपी को अरेस्ट किया गया है, जिसके खिलाफ 2019 में श्रीलंका के चर्च में इस्टर के मौके पर हुए हमले का आरोप है, जिसमें 250 लोगों की मौत हो गई थी.
ताजा जानकारी के मुताबिक, कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में कोयंबटूर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मंगलवार की शाम को एक न्यायाधीश के सामने पेश किया गया, इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है.
पुलिस ने बताया कि कोयंबटूर में एक कार में हुए धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों की पहचान मोहम्मद तलका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि इन सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है. शहर के पुलिस आयुक्त वी बालकृष्णन ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों के साथ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने 2019 में पूछताछ कर चुकी है. उन्होंने बताया कि पुलिस उसके बाद उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है.
Coimbatore car blast case | The five accused who were arrested by the Coimbatore City Police have been sent to 15-day judicial custody after they were produced before a judge this evening. All five accused have been taken to Coimbatore Central Prison.#TamilNadu https://t.co/nIGa9U1MnO pic.twitter.com/buwA1kgqjz
— ANI (@ANI) October 25, 2022
बीजेपी ने कहा, आईएसआईएस के रडार पर कोयंबटूर भी
इस बीच बीजेपी की प्रदेश इकाई ने रविवार की घटना को लेकर कई सवाल करते हुए पूछा है कि पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार किए जाने का कारण क्यों नहीं बता रही है, और उन धाराओं के बारे में भी जानकारी क्यों नहीं दे रही है, जिसके तहत उन्हें पकड़ा गया है. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि रविवार को हुआ विस्फोट किसी तरह का ‘आत्महघाती हमला, तो नहीं था. उन्होंने दावा किया कि राज्य का पश्चिमी क्षेत्र आईएसआईएस के रडार पर है, जिसमें औद्योगिक शहर कोयंबटूर भी आता है.
श्रीलंका के चर्च में इस्टर पर हुए हमले में 250 लोगों की मौत का आरोपी है मोहम्मद अजहरुद्दीन
इस पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि यूएपीए लगाने के अलावा भारतीय दंड संहिता की साजिश जैसी अन्य धाराए जोड़ी गईं हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसे में मारे गए जेमिशा मुबीन का मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ कोई संपर्क तो नहीं है. मोहम्मद अजहरुद्दीन के खिलाफ 2019 में श्रीलंका के चर्च में इस्टर के मौके पर हुए हमले का आरोप है, जिसमें 250 लोगों की मौत हो गयी थी.
मुबीन के आवास से 75 किलो पोटाशियम नाइट्रेट और अलमुनियम पाउडर बरामद
बालाकृष्णन ने बताया कि मुबीन के आवास से 75 किलोग्राम पोटाशियम नाइट्रेट और अलमुनियम पाउडर बरामद किया गया है. पुलिस ने इससे पहले कहा था कि इन रसायनों का इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जाता है. उन्होंने कहा, विस्फोट हुआ है, इसलिये यूएपीए लगाया गया है.
पकड़े गए तीन लोग सीसीटीवी फुटेज में मुबीन के साथ पहले देखे गए थे
आयुक्त ने कहा कि पकड़े गए तीन लोग सीसीटीवी फुटेज में मुबीन के साथ पहले देखे गए थे, दोनों दो एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे और साथ में छोटे ड्रम भी थे, जिन्हे फोरेंसिक जांच के लिएभेजा गया है.
विस्फोट होने के बाद यूएपीए लगाया गया
बालकृष्णन ने कहा कि तीन लोगों को मुबीन की मदद करने के लिए, एक अन्य को उनके बीच संयोजन के लिए, जबकि एक व्यक्ति को कार उपलब्ध कराने के लिए गिरफ्तार किया गया है. यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस संभावित आतंकी हमले के दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है, पुलिस आयुक्त ने दोहराया कि विस्फोट होने के बाद यूएपीए लगाया गया है….सभी कोणों से पुलिस जांच कर रही है.
विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस ने सभी कदम उठाए थे
आयुक्त नेने बताया कि रविवार को हुए विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाए थे और यह सुनिश्चित किया था कि सोमवार को दीपावली का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हो. शहर में चेकपोस्ट की संख्या बढाई गयी और जहां जरूरी था वहां पिकेट की भी तैनाती कही गई.
भाजपा ने घटना के पीछे ‘खुफिया तंत्र की नाकामी’
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने घटना के पीछे ‘खुफिया तंत्र की नाकामी’ का आरोप लगाते हुए सवाल किया है कि पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी की वजह और उनके खिलाफ लगाई गईं भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के बारे में जानकारी नहीं दी है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा
अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने रविवार की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुख्यमंत्री को यह बात कबूल करने में कितना समय लगेगा कि खुफिया तंत्र नाकाम रहा. उसमें पेशेवर लोगों को वापस लाया जाए. गृह विभाग के पास 2021 से पहले अच्छे पेशेवर कर्मी थे जो आतंकवाद निरोधक कार्रवाई में सक्षम होते थे.
अन्नामलाई ने पूछा- विस्फोट किसी तरह का ‘आत्महघाती हमला, तो नहीं था?
द्रमुक 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई थी और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन गृह विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. अन्नामलाई ने कहा कि द्रमुक के सत्ता में आने के बाद प्राथमिकताएं बदल गयी हैं. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि रविवार को हुआ विस्फोट किसी तरह का ‘आत्महघाती हमला, तो नहीं था. उन्होंने दावा किया कि राज्य का पश्चिमी क्षेत्र आईएसआईएस के रडार पर है, जिसमें औद्योगिक शहर कोयंबटूर भी आता है.
गिरफ्तारियां हुईं, पुलिस और सरकार ने तत्परता से कार्रवाई की: मंत्री वी सेंथिल बालाजी
अन्नामलाई को स्पष्ट प्रतिक्रिया देते हुए, राज्य के मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने कहा कि घटना के बाद शहर में शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली समारोह के लिए विभिन्न कदम उठाएगए. उन्होंने ट्वीट किया, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक घटना के बाद मौके पर गए. गिरफ्तारियां हुईं और पुलिस और सरकार ने तत्परता से कार्रवाई की (जिसके बाद) लोगों में किसी तरह की घबराहट नहीं थी.बिजली मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग संभावित सांप्रदायिक दंगों पर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन तमिलनाडु में यह नहीं होगा. (input:bhasha)
Also Read:
-
30 KM की दूरी और सदियों का सपना... क्या फिर जुड़ेगा भारत-श्रीलंका, बनेगा नया रामसेतु?
-
कश्मीर के सबसे बड़े मदरसों में से एक 'सिराज-उल-उलूम' गैर-कानूनी संस्था घोषित किया गया, UAPA के तहत हुई कार्रवाई, जानें पूरा मामला
-
Ashok Vatika Mystery: भारत में नहीं! इस देश में है अशोक वाटिका, जहां रावण ने माता सीता को रखा था कैद
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें