तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय की सुपरहिट एंट्री, DMK को पछाड़कर नंबर 1 बनी TVK, सरकार बनाने का मौका
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: TVK का उदय तमिलनाडु की लंबे समय से चली आ रही द्विध्रुवीय राजनीति के अंत का संकेत है. DMK और AIADMK के बाद TVK एक तीसरी शक्ति के रूप में उभरी है. अगर रुझान फाइनल नतीजे में बदलते हैं, तो TVK तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है.
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी TVK बनाई थी.
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर हो गया है. राज्य की राजनीति में एक्टर थलपति विजय ब्लॉकबस्टर एंट्री मारते दिख रहे हैं. विजय की 2 साल पुरानी पार्टी तमिलागा वेट्री कज़गम (TVK) नंबर वन के तौर पर उभरी है. TVK कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर आगे चल रही है. सत्तारूढ़ DMK तीसरे नंबर पर खिसक गई है. AIADMK दूसरे नंबर पर है. तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से काफी पिछड़ गए हैं. अगर रुझानों के मुताबिक ही तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आते हैं, तो TVK गठबंधन की सरकार बना सकती है. राज्य में 234 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 117 है.
TVK का उदय तमिलनाडु की लंबे समय से चली आ रही द्विध्रुवीय राजनीति के अंत का संकेत है. DMK और AIADMK के बाद TVK एक तीसरी शक्ति के रूप में उभरी है. अगर रुझान फाइनल नतीजे में बदलते हैं, तो TVK तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. अगर खंडित जनादेश आया, तो थलपति विजय सीधे किंगमेकर की भूमिका में आ जाएंगे. संभव है कि वो सरकार बनाने के लिए खुद किंग बनना भी चाहें. क्योंकि, थलपति विजय अब सिर्फ राजनीति में कदम रखने वाले नए खिलाड़ी नहीं हैं. बल्कि वह अब इस पूरी चुनावी जंग के केंद्र में हैं.
कैसे बनी TVK?
एक्टर थलपति विजय लंबे समय से अपने सामाजिक कामों और फैन क्लब नेटवर्क के जरिए जनता से जुड़े रहे हैं. उनके फैन क्लब 'विजय मक्कल इयक्कम' ने कई मौकों पर सामाजिक सेवा, राहत कार्य और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम चलाए हैं. यही नेटवर्क बाद में उनकी राजनीतिक पार्टी के लिए मजबूत आधार बना. TVK के गठन के समय विजय ने साफ किया कि उनका फोकस जनता की भलाई, पारदर्शिता और विकास पर होगा.
समर्थकों से की थी खास अपील
पार्टी लॉन्च के दौरान विजय ने अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे किसी एक दल को समर्थन देने के बजाय अपने विवेक से मतदान करें. इससे यह संकेत मिला कि विजय अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लंबी रणनीति पर काम कर रहे थे.
TVK ने किए हैं बड़े चुनावी वादे
- TVK ने अपने घोषणा पत्र में महिला सशक्तीकरण, मुफ्त सुविधाएं, रोजगार और बेहतर शिक्षा पर मुख्य रूप से फोकस किया. TVK ने महिला मुखिया (60 वर्ष से कम उम्र) को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता और साल में 6 मुफ्त LPG सिलेंडर देने का वादा किया है.
- TVK ने शिक्षित युवाओं को ₹4,000 मासिक बेरोजगारी भत्ता और 5 लाख नई नौकरियां देने का वादा है. साथ ही, ₹20 लाख तक का ब्याज मुक्त शिक्षा लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा. TVK ने हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया.
- प्रत्येक परिवार को ₹25 लाख का स्वास्थ्य बीमा और गरीब दुल्हनों को 8 ग्राम सोना व रेशमी साड़ी देने का वादा किया गया था.
- किसानों के कृषि ऋण का 50% हिस्सा माफ करने, गन्ने का समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने, और मछुआरों को ₹27,000 की वित्तीय सहायता देने का संकल्प लिया गया.
- विजय की पार्टी ने इसके साथ ही सरकारी योजनाओं की डोरस्टेप डिलीवरी (घर तक पहुंच), भ्रष्टाचार मुक्त शासन और AI बेस्ड गवर्नेंस लागू करने पर जोर दिया है.
कैसा रहा थलपति विजय का करियर?
थलपति विजय के करियर की बात करें, तो अब तक उन्होंने 65 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें से उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं. मास्टर, थेरी जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. विजय सबसे ज्यादा फीस पाने वाले तमिल एक्टर भी हैं. उन्होंने फिल्म थलापति 65’ के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस ली थी. विजय रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं और 1985 में आई फिल्म नान सिवापू मनिथन’ में उनके साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके हैं.
420 करोड़ के मालिक हैं थलापति विजय
साउथ एक्टर विजय फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 120 करोड़ रुपये कमाई करते हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 420 करोड़ रुपये है. विजय अपने परिवार के साथ चेन्नई स्थित बीच होम में रहते हैं.
2021 के तमिलनाडु चुनाव के नतीजे?
DMK को 159 सीटें मिली थीं. वोट शेयर 37.7% रहा. AIADMK के खाते में 75 सीटें आई थीं. वोट शेयर 33.3% था.
West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result LIVE Vote Counting Updates:
Bhabanipur Election Result | Baharampur Election Result | Panihati Election Result | Sonarpur Dakshin Election Result | Baranagar Election Result | Kolkata Port Election Result 2026 LIVE | Diamond Harbour Election Result | Howrah Election Result | Darjeeling Election Result | Murshidabad Vidhan Sabha Election Results | North 24 pargana Election Result | Sonarpur Dakshin Election Result | Mathabhanga Vidhan Sabha Chunav Results
Assam Vidhan Sabha Chunav Result LIVE Vote Counting Updates:
Jalukbari Election Results 2026 | Jorhat Assembly Election Results | Sivasagar Election Result | Barchalla Election Result 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें