Tamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय की हो सकती है सुपरहिट एंट्री, TVK को 98-120 सीटों का अनुमान

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:April 29, 2026 11:42 PM IST

TVK का उदय तमिलनाडु की लंबे समय से चली आ रही द्विध्रुवीय राजनीति के अंत का संकेत है. DMK और AIADMK के बाद TVK एक तीसरी शक्ति के रूप में उभरी है. अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं, तो TVK तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे वैसे तो 4 मई को आएंगे. इससे पहले एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ चुके हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK और कांग्रेस गठबंधन का दबदबा कायम रह सकता है. लेकिन एक्टर थलपति विजय किंगमेकर राजनीतिक पर्दे पर सुपरहिट एंट्री करते दिख रहे हैं. तमिलनाडु के लिए इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के एग्जिट पोल में तमिल एक्टर थलपति विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) बड़ा धमाका कर सकती है. उनकी पार्टी को 234 में से 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं. अगर एग्जिट पोल के नतीजे और फाइनल रिजल्ट करीब-करीब एकसमान होते हैं, तो विजय सत्ता की दौड़ में DMK के सामने खड़े हो सकते हैं.

Advertising
Advertising

भारतीय राजनीति के इतिहास में फिल्मी सितारों का राजनीति में एंट्री और पहली ही बार में सत्ता हासिल करना एक दुर्लभ संयोग हैं. तमिलनाडु में इससे पहले एम.जी. रामचंद्रन (MGR), एन.टी. रामाराव (NTR) ऐसा कर चुके हैं. जयललिता को भी ये उपलब्धि हासिल हुई थी.

Tamil Nadu Poll of Polls
Source DMK+ ADMK+ TVK+ OTH
Axis My India 92-110 22-23 98-120 0
JVC 75-95 128-147 8-15 0
KAMAKHYA ANALYTICS 78-95 68-84 67-81 0
Matrize 122-132 87-100 10-12 0-6
P-Marq 125-145 65-85 16-26 1-6
Peoples Insight 120-140 60-70 30-40 0-4
Peoples Pulse 125-145 65-80 18-24 2-6
Praja Poll 148-168 61-81 1-9 0
Poll of Exit Polls 128 86 17 3

वोट शेयर में भी हो सकता है इजाफा

एग्जिट पोल में वोट शेयर का अनुमान भी विजय के लिए गुड न्यूज है. एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, TVK 35% के साथ सत्ताधारी गुट DMK की बराबरी कर रही है. यानी यह सिर्फ वोट काटने वाली पार्टी नहीं, बल्कि सत्ता की मुख्य दावेदार की छवि है. एग्जिट पोल के मुताबिक, TVK को 68% फर्स्ट टाइम वोटर्स (18-19 साल) का समर्थन मिला है. हालांकि, जाति और वर्ग की सीमाओं से परे TVK का समर्थन किसी एक विशेष वर्ग तक सीमित नहीं है. इसने OBC, SC समुदायों और अल्पसंख्यक मतदाताओं में भी अपनी पहुंच बनाई है.

बंगाल में पहली बार BJP, असम-तमिलनाडु में सरकार रिपीट, देखिए 5 राज्यों में AI एंकर Zeenia का सबसे बड़ा Exit Poll

तमिलनाडु की राजनीति के लिए इसके मायने

TVK का उदय तमिलनाडु की लंबे समय से चली आ रही द्विध्रुवीय राजनीति के अंत का संकेत है. DMK और AIADMK के बाद TVK एक तीसरी शक्ति के रूप में उभरी है. अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं, तो TVK तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. अगर खंडित जनादेश आया, तो थलपति विजय सीधे किंगमेकर की भूमिका में आ जाएंगे. संभव है कि वो सरकार बनाने के लिए खुद किंग बनना भी चाहें. क्योंकि, थलपति विजय अब सिर्फ राजनीति में कदम रखने वाले नए खिलाड़ी नहीं हैं. बल्कि वह अब इस पूरी चुनावी जंग के केंद्र में हैं.

कैसा रहा थलपति विजय का करियर?

थलपति विजय के करियर की बात करें, तो अब तक उन्होंने 65 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें से उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं. मास्टर, थेरी जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. विजय सबसे ज्यादा फीस पाने वाले तमिल एक्टर भी हैं. उन्होंने फिल्म 'थलापति 65' के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस ली थी. विजय रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं और 1985 में आई फिल्म 'नान सिवापू मनिथन' में उनके साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके हैं.

420 करोड़ के मालिक हैं थलापति विजय

साउथ एक्टर विजय फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 120 करोड़ रुपये कमाई करते हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 420 करोड़ रुपये है. विजय अपने परिवार के साथ चेन्नई स्थित बीच होम में रहते हैं.

2021 के तमिलनाडु चुनाव के नतीजे?

DMK को 159 सीटें मिली थीं. वोट शेयर 37.7% रहा. AIADMK के खाते में 75 सीटें आई थीं. वोट शेयर 33.3% था.

लेफ्ट के आखिरी गढ़ केरल में बड़ा उलटफेर, UDF को 70-80 सीटों का अनुमान, देखिए Exit Poll के नतीजे

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें