Tamil Nadu Assembly Results: विजय की हार की अफवाह से फैन को लगा सदमा, काट लिया खुद का गला

Written By: Parinay Kumar Updated by: Parinay Kumar
Updated Date:May 4, 2026 5:40 PM IST

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी की आंधी में द्रविड़ राजनीति के दिग्गज काफी पीछे रह गये हैं. राज्य में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने जा रही है.

Tamil Nadu Assembly Election Results: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं. बंगाल में BJP पहली बार सरकार बनाने जा रही है. वहीं, तमिलनाडु में विजय सभी पार्टियों पर भारी रहे. केरल से लेफ्ट का पत्ता साफ हो गया और असम-पुडुचेरी में भगवा सरकार बनने जा रही है. बंगाल के बाद तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला. तमिलनाडु में विजय (Vijay) की पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा और उनकी पार्टी 100 से अधिक सीटें जीतने जा रही है. फिलहाल उनकी पार्टी TVK 108 सीटों पर आगे चल रही है.

Advertising
Advertising

उधर, विजय के हारने की अफवाह के बाद कृष्णागिरी के 28 साल के महेंद्रन ने गला काटकर सुसाइड करने की कोशिश की. महेंद्रन TVK पार्टी के नेता विजय के कट्टर सपोर्टर बताए जाते हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना वोटों की गिनती शुरू होने से ठीक पहले हुई.

पुलिस के मुताबिक, महेंद्रन बहुत परेशान थे और अपने घर के पास खड़े होकर अपना गला काट लिया. कृष्णागिरी टाउन पुलिस स्टेशन के एक ऑफिसर ने कहा, 'देखने वालों ने उन्हें बचाया और कृष्णागिरी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले गए, जहां उनका इंटेंसिव ट्रीटमेंट चल रहा है.'

क्या होगी TVK की पहली प्राथमिकता?

विजय की जीत के बाद अब सबकी नजर पार्टी के उन चुनावी वादों पर हैं, जिनमें दुल्हनों को आठ ग्राम सोना, परिवार की महिला मुखिया को प्रति माह 2,500 रुपये की सहायता और 'ईमानदार प्रशासन' शामिल हैं. हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र में घोषित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था को लेकर चुनाव से पहले बहस हुई थी, लेकिन पार्टी ने अपने वादों को पूरा करने को लेकर भरोसा जताया है. पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि यदि सरकार बनती है तो ये कल्याणकारी योजनाएं टीवीके की प्राथमिकता होंगी.

विजय के घोषणापत्र में क्या-क्या?

टीवीके ने 60 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए, समान योजनाओं के लाभार्थियों को छोड़कर प्रति माह 2,500 रुपये की सहायता देने का वादा किया है. इसके साथ ही कम आय वाले परिवारों की दुल्हनों को आठ ग्राम सोना और रेशमी साड़ी देने का भी आश्वासन दिया गया है. पार्टी के आश्वासनों में पांच लाख नए सरकारी रोजगार सृजित करना, विद्यार्थियों के लिए पांच लाख वेतनयुक्त प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराना, बेरोजगार स्नातकों को प्रतिमाह 4,000 रुपये का भत्ता देना और उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण प्रदान करना भी शामिल है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें