Tamil Nadu: विधानसभा अध्‍यक्ष पी धनपाल कार एक्‍सीडेंट में घायल, PM मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे थे

तमिलनाडु विधानसभा के अध्‍यक्ष पी धनपाल धारापुरम में पीएम नरेंद्र मोदी की 12:50 बजे होने वाली आम रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे

Published date india.com Published: March 30, 2021 12:36 PM IST
Tamil Nadu: विधानसभा अध्‍यक्ष पी धनपाल कार एक्‍सीडेंट में घायल, PM मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे थे
तमिलनाडु व‍िधानसभा के अध्‍यक्ष मंगलवार को एक कार हादसे में घायल हो गए.

Tamil Nadu Assembly Speaker P Dhanapal, car accident, Dharapuram, News: तमिलनाडु विधानसभा (Tamil Nadu Assembly) के स्‍पीकर (Speaker) पी धनपाल (P Dhanapal) आज मंगलवार को एक कार एक्‍सीडेंट (car accident) में घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ, जब वे पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में शामिल होने के लिए 12:50 बजे तमिलनाडु के धारापुरम में आयोजित एनडीए की चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा के अध्‍यक्ष पी धनपाल की कार धारापुराम (Dharapuram) के सुरीनाल्‍लूर (Surianallur) के टोल गेट के पास हादसे का शिकार हो गई है.

कार में तमिलनाडु विधानसभा के अध्‍यक्ष पी धनपाल के साथ राज्‍य मंत्री एसपी वेलुमनी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे थे. अभी विस्‍तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.