तमिलनाडु के CM विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, लगाये थे कई आरोप

Written By: Parinay Kumar Updated by: Parinay Kumar
Updated Date:August 7, 2026 4:35 PM IST

तमिलनाडु के CM विजय (Tamil Nadu CM Vijay) की पत्नी संगीता ने फरवरी में तलाक की अर्जी दायर की थी. अर्जी में दावा किया गया था कि विजय का एक महिला एक्टर के साथ अफेयर है. 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Tamil Nadu CM Vijay) की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू कोर्ट में दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है. इसके बाद अदालत ने इस मामले का निपटारा कर दिया है. संगीता ने फरवरी में तलाक की अर्जी दायर की थी. अर्जी में दावा किया गया था कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर था, जिसका पता उन्हें 2021 में चला था. अर्जी में आरोप लगाया गया था कि विजय ने रिश्ता खत्म करने का भरोसा दिलाने के बावजूद, बिना किसी पछतावे के इसे जारी रखा.

Advertising
Advertising

तलाक की अर्जी में क्या-क्या लगाये थे आरोप?

तलाक की अर्जी में यह भी आरोप लगाया गया था कि विजय ने संगीता को अपने सोशल और प्रोफेशनल दायरे से बाहर रखा, जबकि वे उस एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्राएं करते रहें और पब्लिक इवेंट्स में भी शामिल होते रहे. याचिका में इस बात पर भी जोर दिया गया था कि एक्टर अक्सर इन मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते थे, जिनका विजय ने न तो खंडन किया और न ही उन पर कोई आपत्ति जताई.

संगीता का कहना था कि इन पोस्ट्स की वजह से उन्हें और उनके दो बच्चों, जेसन संजय और दिव्या साशा को बार-बार अपमानित होना पड़ा. इसके अलावा, याचिका में संगीता ने विजय पर पहले से मिल रही सुविधाएं बंद करने और उनपर आर्थिक पाबंदियां लगाने का भी आरोप लगाया था. संगीता ने यह भी आरोप लगाया था कि विजय के लगातार व्यवहार और 2024 में सोशल मीडिया पर हुए विवादों के कारण उन्हें गंभीर मानसिक सदमा पहुंचा है. उनका दावा है कि उनकी शादी असल में टूट चुकी है और अब सिर्फ कागजों पर ही बची है. उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को अब ठीक नहीं जा सकता. इस रिश्ते में उन्हें सिर्फ मानसिक पीड़ा, बेइज्जती, अपमान और तकलीफ ही मिली है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें