तमिलनाडु के ‘सिंघम’ अन्नामलाई को बीजेपी ने किया किनारे, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नही है नाम

Written By: Rishabh Kumar Updated by: Rishabh Kumar
Updated Date:April 3, 2026 5:05 PM IST

Tamil Nadu Assembly election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की पहली उम्मीदवार लिस्ट जारी हुई. 27 नाम घोषित, लेकिन अन्नामलाई का नाम नहीं है.

Tamil Nadu Assembly election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार लिस्ट जारी कर दी है. 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने 27 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. लिस्ट सामने आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि पार्टी के जाने-माने नेता के. अन्नामलाई का नाम इसमें शामिल नहीं है. उन्हें तमिलनाडु में बीजेपी का मजबूत चेहरा माना जाता है, इसलिए उनका नाम गायब होना लोगों को चौंका रहा है.

Advertising
Advertising

बड़े नेताओं को मिला मौका

बीजेपी ने इस लिस्ट में कई बड़े नामों को टिकट दिया है. तमिलिसाई सुंदरराजन को मायलापुर, वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर नॉर्थ और एल. मुर्गन को अविनाशी से उम्मीदवार बनाया गया है. लेकिन इसके बावजूद अन्नामलाई का नाम न होना चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है. पार्टी के बड़े नेता पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अन्नामलाई की भूमिका सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं रह सकती. अमित शाह ने भी कई बार उनके काम की तारीफ की है.

अन्नामलाई की भूमिका में बदलाव

पिछले साल नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था. तभी से अन्नामलाई की भूमिका में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे. हालांकि, टिकट न मिलने के बाद भी अन्नामलाई ने पार्टी के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे जनता की आवाज बनकर काम करेंगे. साथ ही उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है.

DMK पर सीधा हमला

अन्नामलाई ने DMK सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सरकार को कमजोर, घमंडी और सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचने वाली बताया. अन्नामलाई ने कहा कि वे एक कार्यकर्ता के तौर पर पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार करेंगे और NDA गठबंधन को ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलाने की कोशिश करेंगे. बता दें कि 2020 में बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने बहुत तेजी से अपनी पहचान बनाई है और गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत किया है.

ये भी पढ़े: राज्यसभा से डिप्टी लीडर का पद छिनने के बाद क्या बोले राघव चड्ढा, देखें VIDEO

क्या वाकई साइडलाइन हुए अन्नामलाई?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अन्नामलाई को सच में साइडलाइन किया गया है. कई जानकार मानते हैं कि AIADMK के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है. अगर उन्हें टिकट दिया जाता तो गठबंधन में तनाव बढ़ सकता था. इसलिए पार्टी ने उन्हें एक सीट तक सीमित रखने के बजाय पूरे राज्य में प्रचार का चेहरा बनाए रखने का फैसला किया है. आने वाले समय में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की भी पूरी संभावना मानी जा रही है.

तमिलनाडु विधानसभा 2026 के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट

विधानसभा सीट नेता का नाम
अवदी श्री एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)
मायलापुर डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन
थल्ली डॉ. नागेश कुमार
तिरुवन्नामलाई श्री सी. एलुमलाई
रासीपुरम (एससी) डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार
मोदक्कुरिची कीर्तिका शिवकुमार
उधगमंडलम भोजराजन
अवनाशी (एससी) डॉ. एल. मुरुगन
तिरुप्पुर (दक्षिण) एस. थंगराज
कोयंबटूर (उत्तर) वनथी श्रीनिवासन
तिरुवरुर गोवी चंद्रू
तंजावुर एम. मुरुगानंदम
गंधर्वकोट्टई (एससी) सी. उदयकुमार
पुदुक्कोट्टई एन. रामचंद्रन
अरन्थांगी कविता श्रीकांत
तिरुप्पत्तूर के.सी. थिरुमरन
मनामदुरै (एससी) पोन. वी. बालगणपति
मदुरै दक्षिण प्रो. रामा श्रीनिवासन
सत्तूर नैनार नागेंथ्रान
रामनाथपुरम जीबीएस के. नागेंद्रन
तिरुचेंदूर केआरएम राधाकृष्णन
वासुदेवनल्लूर (एससी) अनंत अय्यासामी
राधापुरम एस.पी. बालाकृष्णन
नागरकोइल एम.आर. गांधी
कोलाचेल टी. शिवकुमार
पद्मनाभपुरम पी. रमेश
विलावनकोड एस विजयधरानी
Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें