Exit Polls: तमिलनाडु में किसकी आ रही सरकार? एग्जिट पोल के नतीजे जारी, यहां देखें
Tamil Nadu Exit Poll Result Live: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर वोट डाले गए थे, जहां रिकॉर्ड 85% मतदान हुआ था. अब एग्जिल पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं.
Tamil Nadu Exit Poll Result Live: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर एक ही बार में वोट डाले गए थे, जहां जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रिकॉर्ड 85% मतदान हुआ. अब हर किसी को 4 मई का इंतजार है, जब वोटों की गिनती होगी और असली नतीजे सामने आएंगे. लेकिन उससे पहले आपको बताते हैं 'एग्जिट पोल' के आंकड़े.
MATRIZE एग्जिट पोल
MATRIZE की तरफ से जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों पर गौर करें तो मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाला DMK+ गठबंधन एक बार फिर सत्ता के करीब पहुंच सकता है, हालांकि विपक्ष की तरफ से भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
Jan ki Baat
जन की बात वोटर कनेक्ट की तरफ से किए गए एग्जिट पोल के नतीजों से तमिलनाडु में AIADMK को बढ़त मिलती दिख रही है, जिसे 128-147 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि डीएमके+ को 75-95 सीटें मिलने का अनुमान है. विजय की तमिलगा वेट्री कजगम को 8-15 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य दलों के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराना मुश्किल है.
AI Zeenia
AI एंकर Zeenia ने तमिलनाडु में DMK गठबंधन को 140 से 162 सीटें मिलने का अनुमान है. इसका वोट शेयर 43 से 46% रह सकता है. वहीं, AIADMK गठबंधन को 52 से 74 सीटों के बीच सिमटने का अनुमान जताया गया है. DMK गठबंधन की जीत की संभावना 62 से 65% बताई है, जबकि सबसे संभावित सीट रेंज 140 से 152 सीटों की मानी गई है. अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो तमिलनाडु में MK स्टालिन के नेतृत्व में सत्ता की वापसी तय मानी जा सकती है.
पीपल्स पल्स
पीपल्स पल्स के मुताबिक, DMK गठबंधन को और भी आरामदायक बहुमत मिल सकता है, जिसमें उसे 125 से 145 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, AIADMK-NDA गठबंधन को 65 से 80 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है. इस बीच, विजय की TVK पार्टी राज्य में मजबूत पकड़ बनाती दिख रही है और उसे 18 से 24 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है.
वहीं, एक नतीजा ऐसा भी है जो तमिलनाडु की राजनीति का नक्शा बदल सकता है. Axis My India के एग्जिट पोल में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) को 234 सदस्यीय विधानसभा में 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इससे TVK सीधे DMK गठबंधन के बराबर खड़ी होती दिख रही है.
पोलस्टर प्रदीप गुप्ता ने विजय के इस उभार की तुलना तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन (MGR) और आंध्र प्रदेश के एनटी रामाराव (NTR) जैसे दिग्गज नेताओं के उदय से की है, जिससे संकेत मिलता है कि राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें