तमिलनाडु सरकार 60 लाख गरीब परिवारों को देगी 2000- 2000 रुपए की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने चक्रवात, सूखे और कम बारिश से प्रभावित हुए गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को मदद देनेे की घोषणा की

Published date india.com Published: February 11, 2019 9:17 PM IST
तमिलनाडु सरकार 60 लाख गरीब परिवारों को देगी 2000- 2000 रुपए की आर्थिक सहायता
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.के. पलानीस्वामी ने सोमवार को गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले (बीपीएल) 60 लाख परिवारों के लिए दो-दो हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है.

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.के. पलानीस्वामी ने सोमवार को गाजा चक्रवात, सूखे और कम बारिश से प्रभावित हुए गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले (बीपीएल) 60 लाख परिवारों के लिए दो-दो हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है. विधानसभा में इसकी घोषणा करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि विभिन्न जिलों में गरीब लोग गाजा चक्रवात, कम बारिश और सूखे से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इसे संज्ञान में लेते हुए सरकार ने विशेष सहयोग के तौर पर गरीब परिवारों को दो-दो हजार रुपए देने का निर्णय लिया है.

मुख्यमंत्री ई.के. पलानीस्वामी ने कहा कि इसके लिए 1,200 करोड़ रुपए व्यय होगा. बता दें कि राज्य सरकार ने पोंगल पर्व मनाने के लिए बीपीएल और सामान्य राशन कार्ड धारकों को 1,000 रुपए का नकद उपहार और गिफ्ट हैम्पर दिए हैं.

पलानीस्वामी ने कहा कि गांवों में 35 लाख परिवारों और शहरों के 25 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. उनके अनुसार, आर्थिक सहयोग विशेषकर किसानों, मछुआरों, आतिशबाजी निर्माण इकाइयों, बुनकरों, पेड़ पर चढ़ने वालों और अन्य को काफी राहत पहुंचाएगा.

पीएमके के संस्थापक एस. रामदास ने पलानीस्वामी की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को गरीबी उन्मूलन के लिए गरीबों को प्रतिमाह 2,000 रुपए देने की घोषणा करनी चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.