तमिलनाडु उपचुनाव में जे. जयललिता को बढ़त

तमिलनाडु में राधाकृष्णन नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में राज्य की मुख्यमंत्री व एआईएडीएमके की महासचिव जे. जयललिता बढ़त बनाए हुए हैं।

Published date india.com Published: June 30, 2015 10:38 AM IST
Tamil Nadu: J. Jayalalithaa surges ahead in by-poll vote count

चेन्नई: तमिलनाडु में राधाकृष्णन नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में राज्य की मुख्यमंत्री व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले ही दौर की मतगणना में जयललिता अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार सी. महेंद्रन से आगे निकल गईं। यह भी पढ़े:आप के बजट से बढ़ेगी महंगाई : भाजपा

पहले दौर की मतणगना पूरी होने के बाद जयललिता को 9,562 वोट मिले, जबकि भाकपा के महेंद्रन को 930 वोट ही मिले। ‘ट्रैफिक रामास्वामी’ के नाम से लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के.आर. रामास्वामी को पहले दौर की मतगणना में केवल 289 वोट मिले। पहले दौर की मतगणना में 11,188 मतों की गिनती की गई। 174 मतदाताओं ने ‘नोटा’ (उपर्युक्त में से कोई नहीं) के अधिकार का इस्तेमाल किया।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.