Tamil Nadu Maternity Leave: तमिलनाडु मे विजय सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. अब से यहां तीसरे बच्चे के जन्म पर 365 दिन यानी पूरे एक साल की मैटरनिटी लीव मिलेगी. इससे पहले 12 हफ्ते यानी करीब तीन महीने की छुट्टी मिलती थी. राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है. इससे महिला कर्मचारी बच्चे के जन्म के बाद परिवार और नवजात की देखभाल के लिए ज्यादा समय दें सकेंगी.
तमिलनाडु के मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री डी. शरतकुमार ने विधानसभा में इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला कर्मचारियों के कल्याण पर जोर दे रही है. इसी के तहत, तीसरे बच्चे के लिए अभी मिलने वाली 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव को बढ़ाकर 365 दिन किया जाएगा. मंत्री ने यह भी बताया कि नए नियम को लागू करने के लिए सरकार जल्द ही एक विस्तृत सरकारी आदेश जारी करेगी.
बता दें पहले तमिलनाडु में जिन सरकारी महिला कर्मचारियों के दो से कम जीवित बच्चे होते थे, उन्हें 365 दिन की मैटरनिटी लीव मिलती थी. वहीं दो या उससे ज्यादा जीवित बच्चे होने की स्थिति में तीसरे बच्चे पर 12 हफ्ते की छुट्टी का प्रावधान था. नए फैसले से अब तीसरे बच्चे के जन्म पर भी 365 दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा. इससे महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए मैटरनिटी लीव का नियम ज्यादा समान हो जाएगा.
तमिलनाडु में मैटरनिटी लीव की अवधि पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ी है. 2011 में सामान्य मैटरनिटी लीव 90 दिन से बढ़ाकर 6 महीने की गई. इसके बाद, 2016 में इसे 6 महीने से बढ़ाकर 9 महीने कर दिया गया. फिर 2021 में तत्कालीन AIADMK और DMK नेतृत्व वाली सरकारों के दौर में इसे 9 महीने से बढ़ाकर 1 साल यानी 365 दिन किया गया. अब विजय सरकार ने तीसरे बच्चे के लिए भी 365 दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया है. इस फैसले को लागू करने के लिए सरकार जल्द आदेश जारी करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.