Tamil Nadu, Night curfew, COVID19, News: तमिलनाडु (Tamil Nadu ) में बढ़ते कोविड मामलों पर लगाम लगाने (Covid19) के लिए राज्य सरकार ने आज बुधवार को कल यानि 6 जनवरी से नाइट कर्फ्यू (Night lockdown) और रविवार को फुल लॉकडाउन ( Sunday Full Lockdown) समेत कई प्रतिबंधों की घोषणा की है. तमिलनाडु के सीएम (Tamil Nadu Chief Minister) एमके स्टालिन (MK Stalin) ने प्रतिबंधों की घोषण करते हुए कहा, 6 जनवरी से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा. और रविवार को पूर्ण तालबंदी लागू रहेगी. रविवार 9 जनवरी को पूर्ण लॉकडाउन के साथ रेस्तरां सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक टेकअवे संचालित रहेगा. कक्षा 1 से 9 की कक्षाएं केवल ऑनलाइन चलेगी और कक्षा 10-12वीं की कक्षाएं फिजिकल चलेगी.
No permission for Pongal related functions/gatherings. Public transport including bus, suburban trains and Metro to run at 50% seating. No permission to devotees in places of worship on Friday, Saturday and Sundays: Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin
(file pic) pic.twitter.com/n2aRWE4lOH
— ANI (@ANI) January 5, 2022
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, पोंगल संबंधी समारोहों या सभाओं के लिए अनुमति नहीं है. बस, उपनगरीय ट्रेनों और मेट्रो सहित सार्वजनिक परिवहन 50 फीसदी सीटों की क्षमता पर चलेगा. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूजा स्थलों पर भक्तों को अनुमति नहीं होगी. फसल कटाई के त्योहार ‘पोंगल’ को मनाने के लिए सभी सरकारी एवं निजी आयोजनों एवं संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.