तमिलनाडु में कहां फंसा पेंच? एक्टर विजय को कितने विधायकों के समर्थन की कमी, जानिए जीत कर भी सरकार क्यों नहीं बना पा रही TVK

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:May 9, 2026 3:08 PM IST

Tamil Nadu Politics: कांग्रेस और वाम दल पहले ही टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं. अगर वीसीके समर्थन का ऐलान करती है तो विजय मुख्यमंत्री बनना तय है. लेकिन, अगर वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन कुछ अलग फैसला करते हैं तो तमिलनाडु में राजनीतिक संकट खड़ा हो सकता है.

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर पेंच फंस गया है. विधानसभा चुनावों में 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद TVK सरकार नहीं बना पा रही है. TVK चीफ एक्ट विजय तमाम कोशिशों के बाद भी सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन नहीं जुटा पा रहे हैं. आखिर सरकार गठन में दिक्कत क्या है और विजय को कितने विधायकों की कमी हो रही है, आइये जानते हैं.

Advertising
Advertising

विजय को कितने विधायकों के समर्थन की जरूरत

एक्टर विजय की पार्टी TVK ने चुनावों में 108 सीटें जीती हैं. TVK को सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. अपने 5 विधायकों के साथ कांग्रेस ने TVK को समर्थन दे दिया है. दो विधायकों वाली CPI और दो विधायकों वाली CPI(M) ने विजय की पार्टी को समर्थन दे दिया है. ऐसे में TVK को सरकार बनाने के लिए अब केवल 1 विधायक का समर्थन चाहिए.

कहां फंस रहा पेंच?

तमिलनाडु में विजय की सरकार बनाने के लिए VCK का समर्थन चाहिए. VCK के पास 2 विधायक हैं. माना जा रहा है कि आज शाम तक VCK ये तय करेगी कि विजय को समर्थन देना है या नहीं. एक दिक्कत ये भी है कि विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की थी. ऐसे में एक सीट उन्हें छोड़नी होगी. इस तरह देखा जाए तो TVK के पास 116 विधायकों का समर्थन है और उसे 2 विधायकों का समर्थन चाहिए. यानी कि सत्ता की चाबी अब दो सीटें जीतने वाली पार्टी VCK के पास आ गई है.

राजनीतिक माहौल गर्म

विदुथलाई चिरुथइगल काची (वीसीके) ने घोषणा की है कि वह शनिवार शाम 4 बजे तक टीवीके की सरकार गठन की कोशिशों को समर्थन देने या न देने पर अपना फैसला सुनाएगी. सूत्रों के अनुसार, टीवीके नेताओं ने सरकार गठन के लिए वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा है. बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से वीसीके नेतृत्व को समर्थन का अनुरोध करते हुए एक पत्र भी भेजा गया है. चेन्नई में लगातार राजनीतिक बैठकों और बातचीत का दौर जारी है.

राजनीतिक गलियारों में अब सबकी नजर वीसीके के फैसले पर टिकी हुई है क्योंकि उसका समर्थन ही तय करेगा कि विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा या नहीं. बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा जरूर हासिल किया लेकिन, वह सरकार बनाने के लिए संघर्ष कर रही है.

इस बीच CPI और CPI(M) जैसे दल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से अनुरोध कर रहे हैं कि वह विजय की पार्टी को सरकार गठन के लिए आमंत्रित करें. बहुमत का फैसला विधानसभा में होगा. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर वीसीके समर्थन का ऐलान करती है तो विजय आज रात या कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें