By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Tamil Nadu Terrorist Zafar Ali Arrested In Vadodara Was To Spread Isis Module
ISIS मॉड्यूल से जुड़ा तमिलनाडु से भागा आतंकी गुजरात के वडोदरा में गिरफ्तार
तमिलनाडु के छह लोग गुप्त मिशन पर अगल-अलग राज्यों में पहुंचे हैं
अहमदाबाद: आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के समर्थक आतंकी को गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा से गुरुवार को गिरफ्तार किया. तमिलनाडु पुलिस उसकी तलाश में थी.एक सरकारी बयान में बताया गया है कि तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के रहने वाले जाफर अली को वडोदरा शहर के गोरवा इलाके से गिरफ्तार किया गया. वहीं, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को आईएसआईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए मुठभेड़ के बाद नेटवर्क के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया है.
एटीएस के मुताबिक, वह दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा जांच किए जा रहे एक मामले में भी शामिल है और उसे जल्द ही उन्हें सौंप दिया जाएगा.
ISIS नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली में मुठभेड़ के बाद तीन अरेस्ट, NCR-UP में थी हमले की साजिश
एटीएस ने कहा कि वह गुजरात में ISIS मॉड्यूल का मॉड्यूल शुरू करने की योजना बना रहा था. एटीएस को सहयोगी एजेंसी से सूचना मिली कि हत्या के मामले में शामिल छह लोग तमिलनाडु के अपने घरों से भाग गए हैं. वे ‘गुप्त मिशन’ पर अन्य राज्यों में गए हैं और उन्हें ”जिहाद करने के बारे में बात करते सुना गया था.”
Gujarat ATS: A terrorist named Zafar Ali has been arrested from Vadodara’s Gorva area. He is wanted in Tamil Nadu. From last 10 to 12 days, he was in Vadodara to spread ISIS module. pic.twitter.com/dnJ12VEAL4
— ANI (@ANI) January 9, 2020
सूचना में कहा गया था कि ये वांछित व्यक्ति आईएस के समर्थक हैं और काफी कट्टर हैं. ऐसा अंदेशा था कि ये लोग किसी आतंकी कृत्य में शामिल हो सकते हैं. इसमें बताया गया है कि अली को तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से गिरफ्तार किया गया है.
एटीएस के मुताबिक, वह दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा जांच किए जा रहे एक मामले में भी शामिल है और उसे जल्द ही उन्हें सौंप दिया जाएगा.
Also Read:
-
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से पकड़े गए 8 संदिग्ध आतंकी, बांग्लादेश के कट्टर संगठनों और ISI की साजिश का भंडाफोड़, ये थी आतंकवादियों की योजना
-
भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा महल! ब्रिटेन का बकिंघम पैलेस भी इसके सामने कुछ नहीं, यहां घूमने के लिए लगता है टिकट
-
टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन! बिना रुके अपने आप कट जाएगा पैसा, जानें पूरी डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें