केरलम के बाद अब तमिलनाडु की फैक्ट्री से निकला मौत का धुआं! अमोनिया गैस रिसाव ने 2 लोगों की मौत

Written By: Tanuja Joshi Updated by: Tanuja Joshi
Updated Date:June 21, 2026 6:56 PM IST

Tamil Nadu Ammonia Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की तबीयत बिगड़ गई. हादसे के बाद NDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया.

Tamil Nadu Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार (21 जून) को पेरियापालयम के पास कन्निगापैर इलाके में स्थित एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव होने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertising
Advertising

ये गैस रिसाव रविवार दोपहर पेरियापालयम के पास कन्निगापैर इलाके में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैक्ट्री में हुआ. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे से 60 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे. तिरुवल्लूर की जिला कलेक्टर एस. कविता ने बताया कि गैस लीक से प्रभावित कुल 67 कर्मचारियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें से 46 लोगों को वेल्स अस्पताल और 21 लोगों को वेंकटेश्वरा अस्पताल ले जाया गया.

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से बीमार 9 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को मौके पर भेजा गया. अरक्कोनम स्थित एनडीआरएफ की चौथी बटालियन को अलर्ट किया गया, जिसके बाद चेन्नई से 30 सदस्यीय टीम राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पहुंची. टीम के पास पीपीई किट, गैस डिटेक्टर और रासायनिक आपदाओं से निपटने के विशेष उपकरण मौजूद थे.

अधिकारियों के अनुसार, अब तक सात महिलाओं की मौत हो चुकी है. वहीं, फैक्ट्री में राहत और बचाव अभियान जारी है. इसी बीच, तमिलनाडु में एक और हादसा सामने आया है. इससे पहले शनिवार (20 जून) को थूथुकुडी जिले के एट्टायापुरम के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें